ट्रंप बोले- होर्मुज की सुरक्षा अमेरिका करेगा, जहाजों पर 20% टैक्स लगेगा; ईरान ने कहा- किसी भी दखल को बर्दाश्त नहीं करेंगे

Trump Hormuz Strait 20% Tax: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस रणनीतिक समुद्री मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगा और इसके बदले स्ट्रेट से गुजरने वाले सभी कार्गो जहाजों के माल पर 20% सुरक्षा टैक्स लगाया जाएगा। उन्होंने खुद को “गार्डियन ऑफ द होर्मुज स्ट्रेट” बताते हुए कहा कि इस मार्ग को सुरक्षित रखने का खर्च जहाजों से वसूला जाएगा।

हालांकि ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था ईरान के जहाजों और उसके सहयोगी देशों पर लागू नहीं होगी, क्योंकि उन्हें होर्मुज स्ट्रेट के इस्तेमाल की अनुमति ही नहीं दी जाएगी। उनके अनुसार, अन्य सभी देशों के जहाज बिना किसी बाधा के इस समुद्री मार्ग से गुजर सकेंगे और नई व्यवस्था पर जल्द अमल शुरू किया जाएगा।

ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी

ट्रंप के बयान के तुरंत बाद ईरान ने कड़ा विरोध जताया। ईरानी सेना के खातम अल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और संचालन पूरी तरह ईरान का अधिकार है और किसी भी अमेरिकी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार मोहम्मद मोखबर ने भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का नियंत्रण जारी रहेगा और इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ईरान होर्मुज की रक्षा इसलिए कर रहा है ताकि भविष्य में अपने जहाजों की आवाजाही के लिए किसी दुश्मन पर निर्भर न रहना पड़े।

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल महंगा

दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजार पर भी दिखाई दिया। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 3% से अधिक बढ़कर लगभग 78 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर सोने की कीमत में करीब 3% की गिरावट दर्ज की गई और यह लगभग 4,005 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

ये भी पढ़ेंः

बैंकॉक के बार में भीषण आग, 27 की मौत: 63 घायल, जान बचाने के लिए टॉयलेट में छिपे लोग

अमेरिकी सेना ने ईरानी नौसैनिक ठिकानों पर किया हमला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, रविवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के एक सबमरीन बेस और नौसैनिक जहाजों की मरम्मत करने वाली सैन्य सुविधा पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेना का कहना है कि इस कार्रवाई में ईरान की पनडुब्बी क्षमता और नौसैनिक सहायता ढांचे को निशाना बनाया गया। हालांकि नुकसान और हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी

व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान ने अंतरिम समझौते का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब ईरान को “बहुत बुरी तरह जवाब देगा।”

ट्रंप ने कहा, “हमने उनके साथ कई समझौते किए, लेकिन उन्होंने हर बार उन्हें तोड़ा। अब उन्हें इसका कड़ा जवाब मिलेगा।”

यमन में बढ़ा तनाव, सभी एयरपोर्ट बंद

यमन की राजधानी सना के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुए हवाई हमलों के बाद देश के सभी एयरपोर्ट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। यमन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है।

यमन सरकार का दावा है कि ईरानी विमान को सना एयरपोर्ट पर उतरने से रोकने के लिए रनवे को निशाना बनाया गया, जबकि हूती विद्रोही उस विमान को उतारने पर अड़े हुए थे।

सऊदी एयरस्ट्राइक के बाद हूती विद्रोहियों की चेतावनी

यमनी मीडिया के अनुसार रविवार को सऊदी लड़ाकू विमानों ने सना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कई हवाई हमले किए। हूती समर्थित अल-मसीरा टीवी ने भी इन हमलों की पुष्टि की और एयरपोर्ट पर बमबारी का वीडियो जारी किया।

हमलों के बाद हूती नेतृत्व ने कहा कि तनाव कम करने का दौर खत्म हो चुका है और इस कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा।

क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्ग माना जाता है। वैश्विक कच्चे तेल और एलएनजी (LNG) की बड़ी मात्रा इसी रास्ते से गुजरती है। ऐसे में यहां किसी भी तरह का सैन्य तनाव या नियंत्रण को लेकर विवाद पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार, तेल की कीमतों और समुद्री व्यापार को प्रभावित कर सकता है।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका ने ईरान में मचाई तबाही, 140 ठिकानों पर किए हमले; होर्मुज को लेकर ईरान की चेतावनी- कई परमाणु बमों से भी ज्यादा अहम, हर हाल में करेंगे हिफाजत

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग