जगन्नाथ रथयात्रा 2026: अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा शुरू, अमित शाह ने की मंगला आरती

Ahmedabad Rath Yatra: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध 148वीं रथयात्रा शुक्रवार को पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों और भव्य आयोजन के साथ शुरू हो गई। सुबह तड़के जामालपुर स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम तथा बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

इसके बाद सुबह करीब 7 बजे भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की सुसज्जित रथों पर नगर भ्रमण यात्रा शुरू हुई। रथयात्रा से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने परंपरा के अनुसार सोने की झाड़ू (पाहिंद विधि) से रथ के आगे सड़क साफ कर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों के बीच भगवान के दर्शन किए और रथयात्रा में हिस्सा लिया।

रथयात्रा के मद्देनजर पूरे अहमदाबाद शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस, RAF, SRP और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए पूरे रूट की निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिकित्सा, पेयजल और आपातकालीन सेवाओं की भी विशेष व्यवस्था की है।

ये भी पढ़ेंः

भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, कारें और कपड़े होंगे सस्ते; जानें किन चीजों के दाम बदलेंगे

पुरी में भी आज निकलेगी विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा

उधर, ओडिशा के पुरी में भी भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। सुबह भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को उनके-अपने भव्य रथों पर विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद पुरी के गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव पारंपरिक ‘छेरा पहंरा’ अनुष्ठान के तहत सोने की झाड़ू से रथों के आगे सफाई करेंगे।

शाम करीब 4 बजे लाखों श्रद्धालु भगवान के तीनों रथों को खींचते हुए करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित गुंडिचा मंदिर तक ले जाएंगे। मौसम विभाग की बारिश की संभावना के बावजूद देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है और सुबह से ही पुरी की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ रही है।

रथयात्रा का धार्मिक महत्व

हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आस्था, सेवा और समर्पण का सबसे बड़ा उत्सव मानी जाती है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर की यात्रा पर निकलते हैं। ऐसी मान्यता है कि रथयात्रा में भगवान के रथ को खींचने और उनके दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा उन्हें विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। अहमदाबाद और पुरी दोनों स्थानों की रथयात्रा देश की सबसे प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल हैं और हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं।

ये भी पढ़ेंः

2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी करार, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्या मामले में 6 आरोपी बरी
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग