भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, 21 दिन के अनशन से 9.5 किलो वजन घटा

Sonam Wangchuk: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई। उनकी लगातार बिगड़ती सेहत को देखते हुए यह कदम उठाया गया। पुलिस की कार्रवाई का प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया, जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को भी हटा दिया।

सोनम वांगचुक राष्ट्रीय स्तर पर सामने आए पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 21 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। लंबे समय से भोजन न करने के कारण उनकी शारीरिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही थी।

डॉक्टरों के अनुसार, अनशन के दौरान वांगचुक का अब तक करीब 9.5 किलोग्राम वजन घट चुका है। शुक्रवार को बीते 24 घंटों में उनका वजन 350 ग्राम और कम होकर 56.55 किलोग्राम रह गया था। चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को चिंताजनक बताया है।

 

इस बीच, दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया था कि वांगचुक का रोजाना मेडिकल चेकअप कराया जाए और यदि जरूरत पड़े तो उन्हें तुरंत उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

वांगचुक के साथ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की नेहा, आमीन और मनीष भी पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों ने नेहा को गंभीर हाइपोग्लाइसीमिया (ब्लड शुगर का खतरनाक स्तर तक गिरना) के कारण अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी है, जबकि आमीन और मनीष की तबीयत भी लगातार खराब बताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस का बयान- हाईकोर्ट के आदेश पर सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया

दिल्ली पुलिस के डीसीपी (नई दिल्ली) सचिन शर्मा ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों और सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें उचित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि वांगचुक फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज जारी है।

प्रदर्शनकारी का दावा- मेडिकल टीम बनकर पहुंचे थे पुलिसकर्मी

प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने दावा किया कि शनिवार सुबह करीब 10 पुलिसकर्मी मेडिकल टीम बनकर धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के हाव-भाव देखकर प्रदर्शनकारियों को समझ आ गया कि वे डॉक्टर नहीं हैं। प्रदर्शनकारी के अनुसार, पुलिस ने स्वयंसेवकों को एक तरफ हटने के लिए कहा और बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के तहत सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाना है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कार्रवाई के दौरान सभी पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे। प्रदर्शनकारी ने आशंका जताई कि अभिजीत दीपके को भी हिरासत में लिया गया है, क्योंकि उनका फोन बंद आ रहा है और वे धरनास्थल पर नहीं लौटे।

ये भी पढ़ेंः 

अमेरिका में चुनावी सुरक्षा पर ट्रंप का संबोधन, चीन पर गंभीर आरोप; बोले- 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों का डेटा चुराया

अभिजीत दीपके बोले- अब पीएम मोदी के इस्तीफे की भी मांग करेंगे

प्रदर्शनकारी अभिजीत दीपके ने पुलिस की कार्रवाई को निंदनीय बताते हुए कहा कि यदि प्रशासन को लगता है कि सोनम वांगचुक को यहां से हटाने से आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो यह उनकी गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर डटे रहेंगे और 20 जुलाई को संसद तक मार्च का कार्यक्रम तय समय पर होगा। दीपके ने कहा कि अब तक आंदोलनकारी केवल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस कार्रवाई के बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की भी मांग करेंगे।

संजय सिंह बोले- पुलिस जबरन सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक अपनी मांगों को लेकर 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे और अपनी जिंदगी दांव पर लगा चुके थे, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से उनसे बातचीत की कोई पहल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि न तो प्रधानमंत्री ने वांगचुक से बात की और न ही सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने पहुंचा। संजय सिंह के मुताबिक, पुलिस ने वांगचुक को उनकी इच्छा के विरुद्ध जबरन उठाकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने दावा किया कि 20 जुलाई को संसद तक मार्च के वांगचुक के आह्वान को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई।

डिंपल यादव बोलीं- शांतिपूर्ण आवाजों को दबाना लोकतंत्र पर चोट

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “बीजेपी देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आई है। जब शांतिपूर्ण आवाजों को दबाया जाता है, तो संविधान और लोकतंत्र भी आहत होते हैं। सोनम वांगचुक जैसे लोगों की आवाज दबाना, देश की आत्मा को दबाने जैसा है।”

CJP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित नीट पेपर लीक मामले के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। संगठन की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और मामले की निष्पक्ष जांच की है। सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन में शामिल होकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। CJP का गठन उस टिप्पणी के बाद किया गया था, जिसमें चीफ जस्टिस सूर्यकांत द्वारा बेरोजगार युवाओं की तुलना “कॉकरोच” से किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया गया था।

ये भी पढ़ेंः

हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

CJP Protest Jaish Operative Arrested: पश्चिम बंगाल STF ने एक कथित आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने का दावा किया है। STF के मुताबिक, बर्धमान जिले से गिरफ्तार संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद ऑपरेटिव…

Spread the love

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

Pappu Yadav Slipper Attack: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर रविवार (2 अगस्त) शाम दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर