CJP Ends NEET Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ CJP प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। सौरभ दास ने जंतर-मंतर पर मौजूद सभी प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक अपने घर लौटने की अपील की।
सरकार से तीन दौर की बातचीत के बाद फैसला
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सरकार के साथ तीन दौर की बातचीत हुई, जिसमें उनकी तीनों प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई। उन्होंने दावा किया कि पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी, जो पूरी हो गई। दूसरी मांग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी मामलों और भविष्य में किसी भी कार्रवाई को वापस लेने की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। तीसरी मांग NEET से जुड़े पीड़ित परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा देने की थी, जिस पर भी सहमति बनी है।
आशुतोष रांका ने कहा, “सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ हमारी तीन दौर की बातचीत हुई। जंतर-मंतर पर कई दिनों से चल रहे हमारे आंदोलन की तीन प्रमुख मांगें थीं। पहली, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। दूसरी, प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर और कानूनी मामले वापस लिए जाएं तथा भविष्य में कोई नया मामला दर्ज न हो। तीसरी, NEET से जुड़े पीड़ित परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए। अभी कुछ देर पहले धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। इसका मतलब है कि हमारी पहली मांग पूरी हो गई है।”
#WATCH | Delhi: After talks with the government, Cockroach Janta Party’s National Spokesperson Ashutosh Ranka says, “We held three rounds of discussions with the government delegation. Our protest at Jantar Mantar, which was going on for several days, had three main demands:… pic.twitter.com/erlp8eXgBz
— ANI (@ANI) July 25, 2026
जंतर-मंतर पर जश्न, राष्ट्रगान और मौन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने जश्न मनाया। छात्रों ने “छात्र एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए और राष्ट्रगान गाया। इस दौरान NEET पेपर लीक विवाद के बाद जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया।
ये भी पढ़ेंः
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: 36 दिन के आंदोलन के बाद CJP ने बताया अपनी जीत, दीपके बोले- ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’
नड्डा बोले- आंदोलन खत्म करें, सरकार ने मांगें मान लीं
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “आज सौरभ दास और रांका जी के साथ हमारी तीसरी बैठक हुई। एक बार फिर लंबी चर्चा हुई। वे आज एक लिखित ड्राफ्ट लेकर आए थे, जिसमें आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को लेकर चार बिंदु रखे गए। इसके अलावा उनकी अन्य मांगें भी थीं कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न हो, पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए और उनके पांच सूत्रीय प्रस्ताव पर विचार किया जाए। इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के बाद यह तय हुआ कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई नई कार्रवाई नहीं की जाएगी और कोई नई एफआईआर दर्ज नहीं होगी। यदि दिल्ली पुलिस या भाजपा शासित राज्यों में पहले से कोई एफआईआर दर्ज है, तो सरकार उनकी प्रतियां CJP प्रतिनिधिमंडल को उपलब्ध कराएगी।”
VIDEO | Delhi: After talks between the CJP delegation and the government, during a joint press conference, Union Minister JP Nadda (@JPNadda) says, “Today was our third meeting with Saurabh Das and Ranka Ji. Once again, we had a lengthy discussion. They came today with a written… pic.twitter.com/B01GLFbGec
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026
लिखित आश्वासन और शिक्षा सुधार पर फिर होगी बैठक
CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने बताया कि सरकार को एक विस्तृत ड्राफ्ट सौंपा गया है, जिस पर मंगलवार तक लिखित जवाब देने का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सुधार से जुड़े पांच बिंदुओं पर चर्चा के लिए चार सप्ताह बाद फिर बैठक होगी।
दास ने कहा, “हमारी दूसरी मांग थी कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि सभी भाजपा शासित और भाजपा समर्थित राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएं। सरकार ने हमारी यह मांग भी स्वीकार कर ली है और जल्द ही इन्हें वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि भविष्य में किसी भी प्रदर्शनकारी, CJP टीम या आंदोलन के आयोजकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस समझौते के तहत हमने सरकार को लिखित गारंटी वाला एक ड्राफ्ट सौंपा है और सरकार ने आश्वासन दिया है कि मंगलवार तक इसका लिखित जवाब हमें दे दिया जाएगा।”
VIDEO | Delhi: Union Ministers JP Nadda and Jitendra Singh along with CJP delegation holds a joint press conference following the resignation of Dharmendra Pradhan.
CJP spokesperson Saurav Das says, “Our second demand, that all FIRs filed against all protesters, not just in… pic.twitter.com/vVskSySjrY
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026
FIR की कॉपी तीन-चार दिन में मिलेगी
आशुतोष रांका ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज 15 से 20 मामलों को वापस लेने पर सरकार सहमत हो गई है। इन मामलों की प्रतियां सरकार तीन से चार दिनों के भीतर CJP को उपलब्ध कराएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि भविष्य में CJP के कार्यकर्ताओं के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः






