कौन हैं प्रह्लाद जोशी? धर्मेंद्र प्रधान के बाद संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी

Prahlad Joshi: नीट-यूजी पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और अनुभवी सांसद प्रह्लाद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है। ऐसे समय में उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है, जब देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर व्यापक बहस चल रही है। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था में भरोसा बहाल करना और सुधारों को आगे बढ़ाना उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी।

कौन हैं प्रह्लाद जोशी?

प्रह्लाद वेंकटेश जोशी का जन्म 27 नवंबर 1962 को कर्नाटक के विजयपुरा (बीजापुर) में हुआ था। उन्होंने कर्नाटक यूनिवर्सिटी से संबद्ध केएस आर्ट्स कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) की पढ़ाई पूरी की। राजनीति में आने से पहले वे व्यापार और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। संगठन में लंबे समय तक काम करने के कारण उन्हें भाजपा के जमीनी नेताओं में गिना जाता है।

 22 साल से संसद में प्रतिनिधित्व

 प्रह्लाद जोशी वर्ष 2004 से लगातार कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से सांसद चुने जाते रहे हैं। उन्होंने पहली बार 2004 में कांग्रेस के उम्मीदवार बी.एस. पाटिल को हराकर लोकसभा में प्रवेश किया था। इसके बाद 2009, 2014, 2019 और 2024 के चुनावों में भी जीत दर्ज कर उन्होंने अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ साबित की। वर्ष 2014 से 2016 तक वे कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।

ये भी पढ़ेंः

CJP ने खत्म किया आंदोलन, बोली- तीनों मांगें पूरी; प्रधान का इस्तीफा, केस वापसी और ₹1 करोड़ मुआवजा

RSS से जुड़ाव और आंदोलन की राजनीति

प्रह्लाद जोशी का शुरुआती राजनीतिक सफर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा रहा है। 1992 से 1994 के बीच हुबली के ईदगाह मैदान में तिरंगा फहराने के आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही, जिसके बाद वे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए। इसके अलावा उन्होंने ‘कश्मीर बचाओ आंदोलन’ में भी नेतृत्वकारी भूमिका निभाई थी। संगठनात्मक अनुभव और आंदोलन की राजनीति ने उन्हें भाजपा में मजबूत पहचान दिलाई।

जिम्मेदारी मिलने के बाद क्या बोले प्रह्लाद जोशी?

 शिक्षा मंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा, “मुझे अभी-अभी पता चला है कि प्रधानमंत्री ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है। मैं कर्तव्यबोध और विनम्रता के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं।” उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले चार-पांच वर्षों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को प्रभावी ढंग से लागू किया। जोशी ने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में वह अपनी पूरी क्षमता के साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करेंगे।

मोदी सरकार में संभाले कई अहम मंत्रालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी सरकार में 30 मई 2019 को प्रह्लाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्हें संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। संसदीय कार्य मंत्री के रूप में उन्होंने संसद के दोनों सदनों में सरकार और विपक्ष के बीच समन्वय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा कोयला उत्पादन बढ़ाने और खनन क्षेत्र में सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए भी उनका कार्यकाल चर्चा में रहा।

अब शिक्षा मंत्रालय की सबसे बड़ी चुनौती

शिक्षा मंत्री के रूप में प्रह्लाद जोशी ऐसे समय में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जब नीट-यूजी पेपर लीक विवाद, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को लेकर देशभर में सवाल उठ रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों की सबसे बड़ी मांग पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की है। ऐसे में नए शिक्षा मंत्री के सामने राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में भरोसा बहाल करना, पेपर लीक रोकने के लिए सख्त व्यवस्था लागू करना और शिक्षा क्षेत्र में सुधारों को गति देना बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: 36 दिन के आंदोलन के बाद CJP ने बताया अपनी जीत, दीपके बोले- ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’
Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग