ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में जहाज डूबा, 24 क्रू सवार; 2 रेस्क्यू, 22 की तलाश जारी

Odisha Ship Accident: ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में शनिवार को एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया। यहां पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज MV Ocean Winner डूब गया। हादसे के वक्त जहाज पर कुल 24 क्रू सदस्य सवार थे। इनमें से 2 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि बाकी 22 सदस्यों की तलाश जारी है।

PTI के मुताबिक, जहाज के क्रू में 20 चीनी नागरिक, 3 म्यांमार के नागरिक और 1 बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे। जहाज ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था। बताया गया है कि यह शुक्रवार को ओडिशा तट से रवाना हुआ था।

इंडियन नेवी और कोस्ट गार्ड ने संभाला मोर्चा

हादसे की जानकारी मिलते ही इंडियन कोस्ट गार्ड और इंडियन नेवी ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। समुद्र में आसपास मौजूद दूसरे जहाजों को भी अलर्ट किया गया है और लापता क्रू सदस्यों की तलाश में मदद करने को कहा गया है।

रेस्क्यू टीम समुद्र के बड़े इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। बचाए गए दो क्रू सदस्यों से हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः 

सीलबंद लिफाफे में छेद कर एंडोस्कोपी कैमरा डाला, ₹11 हजार में बेचा पेपर; प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

जहाज डूबने की वजह अभी साफ नहीं

MV Ocean Winner के डूबने की सटीक वजह अभी सामने नहीं आई है। हादसे के समय बंगाल की खाड़ी में मौसम भी सामान्य नहीं था। मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई थी, जिससे समुद्र में मौसम खराब होने की आशंका थी।

हालांकि, खराब मौसम के कारण ही जहाज डूबा, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल भारतीय एजेंसियां बाकी 22 क्रू सदस्यों की तलाश में जुटी हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ये भी पढ़ेंः

चीनी ₹70 किलो पहुंची, खड़गे बोले- ये कैसा आत्मनिर्भर भारत? 3 महीने में 40% बढ़े दाम
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

चीनी ₹70 किलो पहुंची, खड़गे बोले- ये कैसा आत्मनिर्भर भारत? 3 महीने में 40% बढ़े दाम

Sugar Prices Rise: देश के कई शहरों में चीनी की कीमतें तेजी से बढ़कर ₹70 प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। पिछले तीन महीनों में चीनी के दाम करीब 40%…

Spread the love

सीलबंद लिफाफे में छेद कर एंडोस्कोपी कैमरा डाला, ₹11 हजार में बेचा पेपर; प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

Chhattisgarh Paper Leak: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में परीक्षा पेपर लीक करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक निजी कृषि कॉलेज के प्रोफेसर ने सीलबंद…

Spread the love

One thought on “ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में जहाज डूबा, 24 क्रू सवार; 2 रेस्क्यू, 22 की तलाश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट आज: कुलदीप या सारांश में किसे मिलेगा मौका? गिल भी रचेंगे इतिहास

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट आज: कुलदीप या सारांश में किसे मिलेगा मौका? गिल भी रचेंगे इतिहास

ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में जहाज डूबा, 24 क्रू सवार; 2 रेस्क्यू, 22 की तलाश जारी

ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में जहाज डूबा, 24 क्रू सवार; 2 रेस्क्यू, 22 की तलाश जारी

चीनी ₹70 किलो पहुंची, खड़गे बोले- ये कैसा आत्मनिर्भर भारत? 3 महीने में 40% बढ़े दाम

चीनी ₹70 किलो पहुंची, खड़गे बोले- ये कैसा आत्मनिर्भर भारत? 3 महीने में 40% बढ़े दाम

सीलबंद लिफाफे में छेद कर एंडोस्कोपी कैमरा डाला, ₹11 हजार में बेचा पेपर; प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

सीलबंद लिफाफे में छेद कर एंडोस्कोपी कैमरा डाला, ₹11 हजार में बेचा पेपर; प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

राहुल गांधी बोले- महिलाओं के खिलाफ 3 तरह की हिंसा, कहा- ‘पिंजरा तोड़ो, अपने लिए लड़ो’

राहुल गांधी बोले- महिलाओं के खिलाफ 3 तरह की हिंसा, कहा- ‘पिंजरा तोड़ो, अपने लिए लड़ो’

अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर जयंत चौधरी का पलटवार, बोले- जाट समाज को निशाना न बनाएं

अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर जयंत चौधरी का पलटवार, बोले- जाट समाज को निशाना न बनाएं
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर