नेपाल से बहकर यूपी पहुंचे 17 शव: 955 मौतें, 3,900 से ज्यादा लापता; चीन ने 12 दिन पहले दिया था अलर्ट

Nepal Glacial Flood Update: नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बाढ़ की चपेट में आकर बह गए 17 लोगों के शव उत्तर प्रदेश की गंडक नदी से बरामद किए गए हैं। इनमें 13 शव कुशीनगर की खड्डा और तमकुही राज तहसील से मिले हैं, जबकि चार शव महाराजगंज से बरामद हुए।

महाराजगंज में मिले चारों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। प्रशासन ने शवों के पोस्टमॉर्टम के दौरान DNA सैंपल सुरक्षित किए हैं, ताकि नेपाल में लापता लोगों के परिजनों के DNA से मिलान कर पहचान की जा सके।

नेपाल में 939 लोगों की मौत

बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल में अब तक 939 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3,900 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। तिब्बत में हुई 16 मौतों को मिलाकर नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में मृतकों की संख्या 955 हो गई है।

लापता लोगों की तलाश के लिए नेपाल के कई हिस्सों में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। बाढ़ के कारण हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की कई सुरंगें मलबे और कीचड़ से बंद हो गई हैं। इन सुरंगों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए नेपाल के सुरक्षा बलों के साथ भारतीय और चीनी विशेषज्ञ भी अभियान में जुटे हैं।

ये भी पढ़ेंः नेपाल बाढ़ में भारत का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, फोरेंसिक और टनल रेस्क्यू टीमें तैनात; मौत का आंकड़ा 804 पहुंचा

चीन ने 12 दिन पहले चेतावनी देने का किया दावा

बाढ़ से पहले मौसम और जलस्तर से जुड़ी जानकारी साझा नहीं करने के आरोपों के बीच चीन ने अपना पक्ष रखा है। चीन का कहना है कि उसके वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल सेंटर ने आपदा से 12 दिन पहले ही नेपाल को ईमेल भेजकर भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ के खतरे की जानकारी दी थी।

नेपाल की ओर से इससे पहले आरोप लगाया गया था कि उसे ग्लेशियरों की गतिविधियों, जलस्तर और संभावित प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी पर्याप्त जानकारी समय पर नहीं मिली। चीन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि जरूरी जानकारी समय पर साझा की गई थी।

लापता लोगों की पहचान के लिए DNA जुटाया जा रहा

बड़ी संख्या में शवों की पहचान नहीं होने के चलते नेपाल पुलिस ने लापता लोगों के परिवारों से DNA सैंपल देने की अपील की है। परिजनों से लापता व्यक्ति को आखिरी बार कहां और किस समय देखा गया था, इसकी जानकारी भी मांगी जा रही है।

नेपाल से बाहर रहने वाले परिजनों से अपने देश में DNA प्रोफाइलिंग कराने और रिपोर्ट नेपाल पुलिस को भेजने को कहा गया है। इससे बरामद अज्ञात शवों की पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है।

सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश जारी

नेपाल में बाढ़ के बाद कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में बड़ी मात्रा में मलबा और कीचड़ भर गया है। इसके चलते अंदर फंसे लोगों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। रेस्क्यू टीमें भारी मशीनों और जरूरी तकनीकी उपकरणों की मदद से सुरंगों का रास्ता साफ करने में जुटी हैं।

करीब 900 हाइड्रोपावर कर्मचारी लापता बताए जा रहे हैं। आशंका है कि इनमें से कई कर्मचारी बाढ़ के दौरान सुरंगों के अंदर फंस गए। नेपाल के सुरक्षा बलों के साथ भारतीय और चीनी विशेषज्ञ भी बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं।

नेपाल-चीन का अहम व्यापारिक रास्ता भी प्रभावित

बाढ़ ने नेपाल और चीन के बीच प्रमुख व्यापारिक मार्ग रासुवागढ़ी-केरुंग बॉर्डर को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ में सीमा चौकी, फ्रेंडशिप ब्रिज और तिमुरे का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया।

इस मार्ग के बंद होने से चीन से नेपाल आने वाले सामान की सप्लाई और कारोबार प्रभावित हुआ है।

ये भी पढ़ेंः नेपाल की हाइड्रोपावर सुरंगों में 898 कर्मचारी फंसे: 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; बाढ़ में अब तक 804 मौतें, 2,502 लापता

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

US Space Force Weapons: अमेरिका ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि उसने अंतरिक्ष यानी ऑर्बिट में हथियार तैनात कर रखे हैं। अमेरिकी वायुसेना के सचिव ट्रॉय मिंक ने सोमवार को…

Spread the love

Continue reading
मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके बाद सऊदी अरब ने मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। मक्का के…

Spread the love

Continue reading

One thought on “नेपाल से बहकर यूपी पहुंचे 17 शव: 955 मौतें, 3,900 से ज्यादा लापता; चीन ने 12 दिन पहले दिया था अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं