अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, जवाब में जॉर्डन-बहरीन में मिसाइल-ड्रोन अटैक; ट्रंप बोले- समझौते की जरूरत नहीं, होर्मुज पर हमारा लगभग पूरा कंट्रोल

Iran-US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर नए हवाई हमले किए हैं। इसके कुछ ही घंटों बाद ईरान ने पलटवार करते हुए जॉर्डन, बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाने का दावा किया। यह घटनाक्रम होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के बीच हुआ है।

ईरानी सैन्य ठिकानों पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। कार्रवाई में एयर डिफेंस सिस्टम, रडार, मिसाइल क्षमताओं, कम्युनिकेशन साइट्स और होर्मुज में माइन बिछाने की क्षमता से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है। अमेरिका का आरोप है कि ईरान समुद्री मार्ग में बारूदी सुरंगें बिछाकर अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही के लिए खतरा पैदा कर रहा था।

CENTCOM ने अमेरिकी हमलों की ताजा लहर खत्म होने का ऐलान

CENTCOM ने कहा कि ईरान में IRGC की सुविधाओं, माइन बिछाने की क्षमता और एयर डिफेंस साइट्स को निशाना बनाया गया। अमेरिकी कमांड के मुताबिक, मध्य-पूर्व में 50 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक ऑपरेशन के लिए तैयार हैं।

इजराइल का बड़ा दावा- जंग आखिरी चरण में, ईरान की मिसाइल क्षमता को भारी नुकसान

इजराइली सेना के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर किए गए दावे के मुताबिक, जंग का आखिरी चरण आ गया है। पोस्ट में कहा गया है कि इजराइल ने ईरान के कमांड सेंटरों पर हमले किए और कई मिसाइल लॉन्च साइट्स को तबाह कर दिया।

दावे के मुताबिक, इन हमलों के बाद ईरान अब सीधे मिसाइल हमले करने की स्थिति में नहीं है। इजराइली सेना ने इसे इजराइल के लिए बड़ी जीत बताया है।

ईरान का पलटवार, जॉर्डन-बहरीन में अमेरिकी ठिकाने निशाने पर

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने अमेरिकी सेना और उसके ठिकानों के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान ने जॉर्डन और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। कुवैत में भी ईरानी ड्रोन हमलों के बीच एयर डिफेंस सक्रिय किया गया। जॉर्डन की सेना ने कई ईरानी मिसाइलों को हवा में ही रोकने का दावा किया है, जबकि बहरीन ने भी ईरानी ड्रोन को इंटरसेप्ट किए जाने की पुष्टि की है।

ईरान की अमेरिका को चेतावनी- जब तक वॉशिंगटन ‘पछताएगा नहीं’, हमले जारी रहेंगे

ईरान के केंद्रीय सैन्य कमान ने कहा है कि अमेरिका के खिलाफ उसके सैन्य अभियान तब तक जारी रहेंगे, जब तक वॉशिंगटन अपने किए पर “पछतावा और पश्चाताप” नहीं करता।

तेहरान ने चेतावनी दी है कि जो भी देश अमेरिकी सेना के साथ सहयोग करेगा, उसे भी इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ईरान की इस चेतावनी के बाद अमेरिका-ईरान संघर्ष के और खतरनाक दौर में प्रवेश करने की आशंका बढ़ गई है।

बहरीन में खतरे का अलर्ट जारी किया

बहरीन के गृह मंत्रालय ने संभावित खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया। मंत्रालय ने नागरिकों और निवासियों से शांत रहने, नजदीकी सुरक्षित स्थान पर जाने और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए आधिकारिक चैनलों से जारी सूचनाओं का पालन करने की अपील की।

ट्रंप बोले- ईरान से समझौते की जरूरत नहीं

इस बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ किसी समझौते की जरूरत नहीं होने की बात कही है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तेहरान अमेरिकी कार्रवाई का जवाब देता है तो अमेरिका और कड़ा जवाब देगा। वहीं, अमेरिकी पक्ष का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट में उसकी सैन्य स्थिति मजबूत है और वह समुद्री यातायात को सुरक्षित रखने के लिए कार्रवाई जारी रखेगा।

ये भी पढ़ेंः  नेपाल बाढ़ में 1066 मौतें, 4400 से ज्यादा लापता: अज्ञात शव दफनाए जा रहे, DNA से होगी पहचान

होर्मुज स्ट्रेट बना सबसे बड़ा फ्लैशपॉइंट

अमेरिका और ईरान के बीच मौजूदा टकराव का केंद्र होर्मुज स्ट्रेट है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है और वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब पांचवां हिस्सा इस रास्ते से गुजरता है। ईरान की ओर से समुद्री यातायात को प्रतिबंधित करने की चेतावनी और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने वैश्विक बाजारों की चिंता बढ़ा दी है।

तेल की कीमतों पर भी असर

अमेरिका-ईरान की ताजा सैन्य झड़प का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर दिखाई देने लगा है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड करीब 1% बढ़कर 95.52 डॉलर प्रति बैरल और WTI 91.02 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। बाजार को डर है कि होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बाधित होने पर वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

30 अगस्त के हमले के बाद बढ़ा तनाव

इस ताजा संघर्ष से पहले 30 अगस्त को अमेरिका ने ईरान के लारक द्वीप पर रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया था। इसके बाद ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया था। अब दोनों पक्षों की नई कार्रवाई ने संघर्ष को एक बार फिर व्यापक क्षेत्रीय टकराव में बदलने की आशंका बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ेंः  पुतिन को जंग खत्म करने पर सत्ता जाने का डर! डोनबास पर कब्जा जरूरी, वरना ‘फांसी पर लटका देंगे’

Spread the love

Related Posts

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

US Space Force Weapons: अमेरिका ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि उसने अंतरिक्ष यानी ऑर्बिट में हथियार तैनात कर रखे हैं। अमेरिकी वायुसेना के सचिव ट्रॉय मिंक ने सोमवार को…

Spread the love

Continue reading
मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके बाद सऊदी अरब ने मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। मक्का के…

Spread the love

Continue reading

One thought on “अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, जवाब में जॉर्डन-बहरीन में मिसाइल-ड्रोन अटैक; ट्रंप बोले- समझौते की जरूरत नहीं, होर्मुज पर हमारा लगभग पूरा कंट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं