सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, 24 भर्ती; 6 शराब दुकानें सील, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

Sagar Poisonous Liquor Deaths: मध्य प्रदेश के सागर जिले में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 24 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक, करीब 35 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। अस्पताल पहुंचने वाले कई मरीजों के शरीर नीले पड़ने और अकड़न जैसे लक्षण सामने आए हैं।

सीएम मोहन यादव ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

सागर में कथित जहरीली शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “मैंने संबंधित मंत्री और अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। हम सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे और इसकी जांच कराई जाएगी। हमारी सरकार ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।”

CMHO बोले- मेथनॉल पॉइजनिंग की आशंका, अभी पुष्टि नहीं

संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन को लेकर सागर के CMHO देवेश पाटेरिया ने बताया कि अब तक 9-10 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित तीन गांवों में डॉक्टरों और नर्सों की टीमें लगातार काम कर रही हैं और घर-घर जाकर मरीजों की जांच व पहचान की जा रही है।

CMHO के मुताबिक, मरीजों में दिखाई दे रहे लक्षण मिथाइल अल्कोहल (मेथनॉल) विषाक्तता की ओर इशारा कर सकते हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मरीजों को जरूरत पड़ने पर आगे के इलाज के लिए रेफर करने से पहले स्थानीय स्तर पर स्थिर किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही हैं।

कलेक्टर बोलीं- 24 से 48 घंटे में शराब पीने वालों की स्क्रीनिंग जरूरी

सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि नौराज और घूघर समेत प्रभावित गांवों में स्क्रीनिंग की जा रही है। पिछले 24 से 48 घंटे में शराब पीने वाले या किसी तरह के लक्षण वाले लोग तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। लोग सिविल अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में स्क्रीनिंग करा सकते हैं। प्रशासन मामलों की लगातार निगरानी कर रहा है।

शराब पीने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि घूघर, नौराज, बराज और आसपास के इलाकों के कुछ लोगों ने शनिवार रात शराब का सेवन किया था। इसके बाद कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बमुराबेड़ा गांव के रामकुमार दांगी ने बताया कि उनके गांव में भी चार लोगों की मौत हुई है। उनके मुताबिक, तीन लोगों ने एक साथ शराब पी थी। इसके बाद उनका शरीर ठंडा पड़ने लगा और करीब आधे घंटे के भीतर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

6 शराब दुकानें सील, सैंपलिंग के निर्देश

घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी प्रभावित गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। एहतियातन क्षेत्र की छह शराब दुकानों को सील कर सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं।

अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन शराब के सैंपल की जांच के साथ-साथ मौतों के वास्तविक कारण का पता लगाने में जुटा है।

ये भी पढ़ेः महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, मचा हड़कंप; गलत सिग्नल से सासाराम लाइन पर पहुंची ट्रेन, स्टेशन मास्टर सस्पेंड

गांवों में शुरू हुई स्क्रीनिंग

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। जिन लोगों ने हाल में शराब का सेवन किया है, उन्हें भी जांच के लिए अस्पताल लाया जा रहा है।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लोगों से अपील की है कि पिछले 24 से 48 घंटे में शराब पीने वाले लोग अपनी स्क्रीनिंग जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि उल्टी, सिरदर्द, बुखार या तबीयत में किसी भी तरह की असामान्यता महसूस होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें।

नौराज और गूगरा खुर्द पहुंचे अधिकारी

मौतों की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी नौराज और गूगरा खुर्द पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शराब पीने के बाद तबीयत खराब होने पर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

डिप्टी सीएम ने कहा- जिम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम और आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने सागर जिले के बंड्डा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब पीने से हुई मौतों पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मामले की विस्तृत जानकारी ली है। आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

देवड़ा ने कहा कि हादसे के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल प्रशासन की जांच और शराब के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौतों की वास्तविक वजह और शराब में किसी जहरीले पदार्थ की मौजूदगी की पुष्टि हो सकेगी।

ये भी पढ़ेः नेपाल बाढ़ में 400 अरब रुपए का नुकसान, 5 हजार लापता; 1,344 शव बरामद, टूरिस्ट कर रहे बुकिंग कैंसिल

Spread the love

Related Posts

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराये पर लेने और देने वालों के लिए राहत की खबर है। अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने और उनके पंजीकरण की…

Spread the love

Continue reading
जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

Greater Noida Drug Network Exposed: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे…

Spread the love

Continue reading

One thought on “सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, 24 भर्ती; 6 शराब दुकानें सील, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं