इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी! टॉयलेट में मिला ‘Bomb’ लिखा टिश्यू, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग; 133 यात्री सवार थे

IndiGo Flight Bomb Threat: लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘Bomb’ लिखा हुआ था। धमकी मिलने के बाद विमान की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो की फ्लाइट 6E 97 ने गुरुवार शाम 4:17 बजे लखनऊ से दम्माम के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान टॉयलेट में ‘Bomb’ लिखा कागज मिलने के बाद विमान को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। फ्लाइट को शाम 5:55 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अहमदाबाद पर सुरक्षित उतारा गया।  विमान में 107 यात्री और 6 क्रू मेंबर, यानी कुल 113 लोग सवार थे। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकालकर एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 में ले जाया गया।

अहमदाबाद पुलिस ने क्या बताया?

अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक, लखनऊ-दम्माम जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 97 ने विमान में बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग की। क्रू के एक सदस्य को कागज के एक टुकड़े पर ‘Bomb’ लिखा हुआ मिला था।

पुलिस ने बताया कि विमान में सवार सभी 107 यात्री और 6 क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। उन्हें टर्मिनल-2 में रखा गया है।

SOG, पुलिस और CISF ने की जांच

धमकी मिलने के बाद SOG, स्थानीय पुलिस और CISF ने विमान की गहन जांच की। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान के अंदर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, जांच के दौरान विमान के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।

विमान को सुरक्षा जांच के लिए आइसोलेशन एरिया में रखा गया और निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तलाशी ली गई।

ये भी पढ़ेंः गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आएंगे शी जिनपिंग, BRICS में पुतिन से भी होगी मुलाकात; PM मोदी से बैठक संभव

10 दिन पहले भी मिली थी बम की धमकी

गौरतलब है कि 31 अगस्त को भी दम्माम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। करीब 10 दिन बाद इसी रूट से जुड़ी एक और फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

बम की धमकी मिलने पर क्या होता है प्रोटोकॉल?

बम की धमकी मिलने के बाद पायलट तुरंत ATC को सूचना देता है और विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतारा जाता है। इसके बाद यात्रियों को विमान से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाता है।

विमान को सामान्य पार्किंग की जगह आइसोलेशन-बे में खड़ा कर बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान, सामान और कार्गो की जांच की जाती है। विमान को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही आगे की उड़ान की अनुमति दी जाती है।

ये भी पढ़ेंः जेलेंस्की के प्लेन पर मंडराया ड्रोन का खतरा! उड़ान से पहले मोल्दोवा में मचा हड़कंप, नॉर्वे PM बोले- बाल-बाल बचे

Spread the love

Related Posts

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराये पर लेने और देने वालों के लिए राहत की खबर है। अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने और उनके पंजीकरण की…

Spread the love

Continue reading
जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

Greater Noida Drug Network Exposed: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे…

Spread the love

Continue reading

One thought on “इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी! टॉयलेट में मिला ‘Bomb’ लिखा टिश्यू, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग; 133 यात्री सवार थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं