भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, मोदी से आज करेंगे मुलाकात; Su-57 और अपडेटेड ब्रह्मोस पर हो सकती है बड़ी डील

Putin India Visit 2026: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन का विमान रात करीब 3 बजे नई दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। रेड कार्पेट और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद रूसी राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हुआ। पुतिन दिल्ली के मौर्या शेरटन होटल में ठहरेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी से होगी अहम मुलाकात

BRICS समिट से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन की द्विपक्षीय बैठक होगी। इस बैठक पर भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग को लेकर खास नजर रहेगी। बैठक में Su-57 फाइटर जेट और अपडेटेड ब्रह्मोस समेत कई रक्षा सौदों पर चर्चा होने की संभावना है।

रूस भारत को Su-57 फाइटर जेट की बिक्री के साथ भारत में इसके उत्पादन और जरूरी तकनीक साझा करने की पेशकश पहले ही कर चुका है। भारत की कोशिश है कि अगर यह डील आगे बढ़ती है तो उसे ऐसी तकनीक भी मिले, जिसका इस्तेमाल भविष्य में स्वदेशी लड़ाकू विमान विकसित करने में किया जा सके।

ब्रह्मोस को भी मिलेगा नया अपडेट?

पुतिन और मोदी की बैठक में अपडेटेड ब्रह्मोस मिसाइल भी चर्चा के प्रमुख मुद्दों में शामिल हो सकती है। भारत और रूस लंबे समय से रक्षा क्षेत्र में साझेदार रहे हैं और ब्रह्मोस इसी सहयोग की सबसे अहम परियोजनाओं में से एक है।

पुतिन के साथ भारत पहुंची उनकी बख्तरबंद कार

पुतिन की यात्रा के लिए रूस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गुरुवार को जेवर एयरपोर्ट पर तीन रूसी ट्रांसपोर्ट विमानों के जरिए पुतिन का काफिला और ऑरस सीनेट बख्तरबंद लिमोजिन भी भारत पहुंची।

पुतिन के साथ भारत आने वाला ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’ IL-96-300PU विमान चलता-फिरता राष्ट्रपति कमांड सेंटर माना जाता है। दिल्ली में पुतिन की अंदरूनी सुरक्षा FSO संभालेगी, जबकि भारतीय एजेंसियां बाहरी सुरक्षा घेरा रखेंगी।

खाने की भी होगी अलग जांच

रूसी राष्ट्रपति को दिए जाने वाले खाने की भी अलग जांच होगी। रूस अपने रसोइयों का इस्तेमाल करेगा। इससे पहले रूस की दूसरी Il-96 स्पेशल फ्लाइट राजनयिकों के साथ दिल्ली पहुंच चुकी है।

रूस के पहले डिप्टी PM डेनिस मंटुरोव भी भारत पहुंच चुके हैं। वहीं, फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस के बाहर आयोजित होने वाली किसी BRICS समिट में पुतिन की यह पहली व्यक्तिगत भागीदारी होगी।

ये  भी पढ़ेंः गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आएंगे शी जिनपिंग, BRICS में पुतिन से भी होगी मुलाकात; PM मोदी से बैठक संभव

Spread the love

Related Posts

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराये पर लेने और देने वालों के लिए राहत की खबर है। अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने और उनके पंजीकरण की…

Spread the love

Continue reading
जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

Greater Noida Drug Network Exposed: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे…

Spread the love

Continue reading

One thought on “भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, मोदी से आज करेंगे मुलाकात; Su-57 और अपडेटेड ब्रह्मोस पर हो सकती है बड़ी डील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं