‘नक्सलवाद का अंत हो चुका है’, राजनाथ सिंह बोले- आतंकियों के घर में घुसकर कार्रवाई कर रही सेना; सैनिकों के पराक्रम पर सवाल उठाने वालों को घेरा

Rajnath Singh: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की नीति को लेकर बड़ा बयान दिया। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार ने दोनों चुनौतियों के खिलाफ निर्णायक और कठोर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना आतंकवादियों के ठिकानों तक पहुंचकर उनका सफाया कर रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारी सेना आतंकवादियों के घरों में घुसकर उनका सफाया कर रही है। ये सब आपने देखा है।”

सैनिकों के पराक्रम पर सवाल उठाने वालों को घेरा

रक्षा मंत्री ने राजनीतिक फायदे के लिए सैनिकों के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के जवानों के साहस और उनकी कार्रवाई पर सवाल उठाना दुखद है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुशासन का पर्याय बताते हुए कहा कि सरकार ने देश की एकता, संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

नक्सलवाद का अंत हो चुका है’

नक्सलवाद को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत नक्सल हिंसा से मुक्त हो चुका है और नक्सलवाद का अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि वामपंथी चरमपंथियों और उनके समर्थकों की ओर से लंबे समय तक यह नैरेटिव फैलाया गया कि गरीबी की वजह से नक्सलवाद पैदा हुआ।

रक्षा मंत्री ने कहा कि वास्तविकता इसके उलट है। उनके मुताबिक, नक्सलवाद के कारण ही गरीबी बढ़ी, क्योंकि नक्सली हिंसा ने विकास और सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया।

सुरक्षा को सरकार ने बनाया मुख्य एजेंडा

राजनाथ सिंह ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा हो या बाहरी सुरक्षा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा को शासन की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार चुनावों में जनता का भरोसा जीत रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि वैश्विक सर्वेक्षणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल किया जाता है।

ये भी पढ़ेंः जेल में प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में मिले पोर्न वीडियो! रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहा पूर्व PM का पोता, मदद करने वाले 9 गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराये पर लेने और देने वालों के लिए राहत की खबर है। अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने और उनके पंजीकरण की…

Spread the love

Continue reading
जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

Greater Noida Drug Network Exposed: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं