जेल में प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में मिले पोर्न वीडियो! रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहा पूर्व PM का पोता, मदद करने वाले 9 गिरफ्तार

Prajwal Revanna Mobile Porn Videos: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल फोन में कई पोर्न वीडियो मिले हैं। जेल से जब्त किए गए फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की शनिवार को हुई फोरेंसिक जांच में इसका खुलासा हुआ। इसके अलावा पेन ड्राइव में वेब सीरीज भी मिली हैं।

जेल में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़े गए थे प्रज्वल

क्राइम ब्रांच ने 11 अगस्त को परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में छापेमारी की थी। इस दौरान प्रज्वल रेवन्ना को जेल की कोठरी में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। अधिकारियों ने उनके पास से मोबाइल, चार्जर, पेन ड्राइव और नोटबुक बरामद की थी।

प्रज्वल रेवन्ना JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। वह रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

जेल में 2 लाख रुपए तक बिकता था मोबाइल

जांच में सामने आया है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन की कीमत बाहर की तुलना में कई गुना ज्यादा थी। करीब 10 हजार रुपए में मिलने वाला फोन जेल के अंदर 75 हजार से 2 लाख रुपए तक में बेचे जाने की बात सामने आई है।

पुलिस को आशंका है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन पहुंचाने में कुछ स्टाफ की भूमिका रही होगी।

जेल अधिकारियों के मुताबिक, पिछले 8 महीनों में परप्पना अग्रहारा जेल से 300 से ज्यादा मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं।

15 साल पुराना जैमर, 5G नेटवर्क का फायदा उठा रहे कैदी

अधिकारियों के अनुसार, जेल में लगा जैमर सिस्टम करीब 15 साल पुराना 2G सिस्टम है। वहीं, बाहर 5G नेटवर्क उपलब्ध है। बताया गया है कि तकनीकी खामी का फायदा उठाकर कैदी मोबाइल फोन और डेटा कॉल का इस्तेमाल कर रहे थे।

जांच में बरामद ज्यादातर SIM कार्ड के आंध्र प्रदेश में एक्टिवेट होने का पैटर्न भी सामने आया है।

एक मामले में SIM को कार्बन पेपर में लपेटने के बाद टेप से सील कर कैदी के मुंह में छिपाकर जेल के अंदर पहुंचाने का आरोप भी सामने आया है।

ये भी पढ़ेंः 50 मिनट की मोदी-जिनपिंग बैठक: बोले- मतभेदों को विवाद न बनने दें, रिश्ते मजबूत बनाए रखें

प्रज्वल को मोबाइल पहुंचाने के आरोप में 9 गिरफ्तार

बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन और SIM कार्ड पहुंचाने से जुड़े तीन मामलों में पुलिस ने शुक्रवार को 9 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि कुछ मोबाइल फोन जेल वार्डर और SIM कार्ड एक अंडरट्रायल कैदी के जरिए जेल के अंदर पहुंचाए गए थे।

दूसरे मामले में जेल वार्डर श्रीनिवास नाइक पर करीब 12 मोबाइल फोन अवैध तरीके से जेल में पहुंचाने का आरोप है।

वहीं, तीसरे मामले में एक मोबाइल फोन जेल के अंदर पहुंचाने में चीफ वार्डन विजय कुमार की कथित भूमिका सामने आई है।

मेड ने प्रज्वल पर कई बार रेप का लगाया था आरोप

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ मामला अप्रैल 2024 में सामने आया था। उनके परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 वर्षीय महिला ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

महिला ने आरोप लगाया था कि प्रज्वल ने 2021 से उसके साथ कई बार रेप किया। उसने यह भी आरोप लगाया था कि किसी को घटना के बारे में बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी दी गई थी।

इसके बाद प्रज्वल के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू हुई। इसी दौरान उनके कथित सेक्स वीडियो सामने आने के बाद मामला देशभर में चर्चा में आ गया।

जर्मनी से लौटने के बाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए

प्रज्वल रेवन्ना 2024 के लोकसभा चुनाव में हासन से JDS उम्मीदवार थे। आरोप सामने आने के बाद वह विदेश चले गए थे।

इसके बाद 31 मई 2024 को जर्मनी से लौटने पर उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था।

2 हजार से ज्यादा वीडियो क्लिप सामने आई थी

पिछले साल प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े 2 हजार से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आई थी। इसके बाद यह मामला देशभर में सुर्खियों में रहा।

2024 के लोकसभा चुनाव में प्रज्वल ने कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ा, लेकिन वह अपनी सीट नहीं बचा सके। उनके खिलाफ मामले सामने आने के बाद JDS ने उन्हें पार्टी से निलंबित भी कर दिया था।

ये भी पढ़ेंः ‘मां-पापा माफ करना, ये मेरा आखिरी वीडियो’: एशियन गेम्स टीम से बाहर होने पर रोईं भारतीय वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराये पर लेने और देने वालों के लिए राहत की खबर है। अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने और उनके पंजीकरण की…

Spread the love

Continue reading
जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

Greater Noida Drug Network Exposed: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे…

Spread the love

Continue reading

One thought on “जेल में प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में मिले पोर्न वीडियो! रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहा पूर्व PM का पोता, मदद करने वाले 9 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं