INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष का दिल्ली में प्रदर्शन गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA ब्लॉक के सांसद पहले कनॉट प्लेस में लंच के लिए जुटे। इसके बाद सभी बसों से राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
प्रदर्शन को देखते हुए राजघाट पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। राहुल गांधी और विपक्षी सांसदों को राजघाट के गेट पर कुछ समय तक रोका गया। करीब एक घंटे इंतजार के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेताओं को अंदर जाने की अनुमति मिली। इसके बाद उन्होंने बापू को श्रद्धांजलि दी।
#WATCH इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन | कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा और अन्य इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
(वीडियो सोर्स: कांग्रेस) https://t.co/aCNFR90SOX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2026
राहुल गांधी बोले- दो दिनों से प्रदर्शन नहीं करने दिया जा रहा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “राज्यसभा और लोकसभा के करीब 300 सांसद शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं। दो दिनों से हमें विरोध प्रदर्शन नहीं करने दिया जा रहा है। कल हमें जंतर-मंतर पर रोका गया और हमारे लोगों के साथ मारपीट की गई।
सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत ने आपराधिक साजिश के तहत हिंदुस्तान को हाईजैक किया है, संविधान को नष्ट किया है और वोट चोरी की है। हम आपको कह रहे हैं कि कार्रवाई होगी, उन्हें सजा दिलाई जाएगी और यह हमारी गारंटी है।”
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “राज्यसभा और लोकसभा के लगभग 300 सांसद शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन करना चाह रहे हैं। 2 दिनों से हमें विरोध प्रदर्शन नहीं करने दिया जा रहा है…कल हमें जंतर मंतर पर रोका गया, हमारे लोगों को मारा गया। सच्चाई यह है कि पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार, मोहन भागवत ने आपराधिक षड्यंत्र करके हिंदूस्तान को हाइजैक किया है, संविधान को नष्ट किया है, वोट चोरी की है और हम आपको कह रहे हैं कि कार्रवाई होगी, उन्हें सज़ा दिलाई जाएगी और यह हमारी गारंटी है…”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2026
खड़गे बोले- सरकार लोगों का वोट देने का अधिकार न छीने
राजघाट जाने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे महात्मा गांधी से प्रार्थना करेंगे कि सरकार को सद्बुद्धि मिले। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों का वोट देने का अधिकार न छीने।
विपक्ष SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार विरोध कर रहा है। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं।
#WATCH दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हम इंडिया गठबंधन के सभी सासंद गांधी स्मारक जा रहे हैं जहां पर हम धरना करेंगे और शांतिपूर्वक तरीके से बैठकर वहां पर हम यही प्रार्थना करेंगे कि भाजपा सरकार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह को सद्बुद्धि दें। वो जो कर रहे हैं वो देश के हित में नहीं है। वोट चोरी का मामला हो या फिर देश में आज जो बढ़ती हुई महंगाई है, युवा की समस्या है और जो समस्या उन्होंने खड़ी की है; वो जनता के विरोध में है। इसलिए हम गांधी जी के स्मारक पर जाकर प्रार्थना करेंगे कि आपकी दिलाई आजादी को ये लोग छीन रहे हैं और खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे वोट के अधिकार को छीन रहे हैं…”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2026
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग जारी
महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि देने के बाद CPI सांसद पी. संतोश ने कहा, “जितनी जल्दी वह (ज्ञानेश कुमार) इस्तीफा देंगे, देश के लिए उतना ही बेहतर होगा। यह देश के हित में है। उन्हें जल्द से जल्द पद छोड़ देना चाहिए।”
CPI(M) सांसद वी. शिवदासन ने कहा, “हम सांसदों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेंगे।”
VIDEO | Delhi: After paying tribute to Mahatma Gandhi at Raj Ghat, CPI MP P Sandosh says, “The sooner he (Gyanesh Kumar) resigns, the better it will be for the country. It is good for the country; he should leave as soon as possible.”
CPI(M) MP V Sivadasan says, “We, the Members of Parliament, paid our respects to Mahatma Gandhi, and we are going to continue our struggle for the resignation of Gyanesh Kumar.”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
तीन दिन से जारी है विपक्ष का प्रदर्शन
दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन का यह लगातार तीसरा दिन था। पिछले दो दिनों में भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी सांसदों को लंच के लिए बुलाया था। इसके बाद सांसद बसों से प्रदर्शन स्थल के लिए रवाना हुए।
बुधवार को विपक्षी सांसद जंतर-मंतर पहुंचे थे, जबकि गुरुवार को प्रदर्शन का स्थान राजघाट रहा। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च भी निकाला था।
ये भी पढ़ेंः ‘न थकूंगा, न रुकूंगा’: 50 मिनट में 19 बार बोले ‘We Will Do It’, कहा- भारत के विकसित होने तक जारी रहेगा सफर
ममता बनर्जी दिल्ली पहुंचीं
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी गुरुवार को दिल्ली पहुंचीं। उनके INDIA ब्लॉक के आगे के कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है। शुक्रवार को INDIA ब्लॉक का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सकता है।
VIDEO | TMC chief Mamata Banerjee lands in Delhi, driven in car from airport by party MP Derek O’Brien.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/yWblJun5T9
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
दिल्ली रवाना होने से पहले ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे जाने के लिए कहा गया है, इसलिए मैं जा रही हूं। INDIA गठबंधन के नेताओं की ओर से राष्ट्रपति से 8 या 9 तारीख को मिलने का समय मांगा गया है और उस सूची में मेरा नाम भी शामिल है। पहले मैंने सोचा था कि मैं नहीं जाऊंगी और अभिषेक को भेज दूंगी, लेकिन उन्होंने मुझसे जाने का आग्रह किया और मेरा नाम भी दे दिया।
अभी जो आंदोलन चल रहा है, उसे देखते हुए अगर मैं उनके साथ खड़ी नहीं होती तो यह ठीक नहीं लगता, खासकर इसलिए क्योंकि बंगाल के लोग चाहते हैं कि मैं जाऊं। भले ही पूजा का समय है और हर कोई व्यस्त है, फिर भी मुझे यह यात्रा करनी ही है। अगर राष्ट्रपति मिलने का समय देती हैं तो ठीक है। इसीलिए मैं जा रही हूं, हालांकि मुझे नहीं पता कि इसके बाद और क्या कार्यक्रम होंगे।”
#WATCH कोलकाता: दिल्ली दौरे पर जाने से पहले पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे जाने के लिए कहा गया है, इसलिए मैं जा रही हूं… INDIA गठबंधन के नेताओं की ओर से राष्ट्रपति से 8 या 9 तारीख को मिलने का समय मांगा गया है उस लिस्ट में मेरा नाम भी शामिल है। पहले मैंने सोचा था कि मैं नहीं जाऊंगी और अभिषेक को भेज दूंगी, लेकिन उन्होंने मुझसे जाने का आग्रह किया और मेरा नाम भी दे दिया। अभी जो आंदोलन चल रहा है, उसे देखते हुए अगर मैं उनके साथ खड़ी नहीं होती तो यह ठीक नहीं लगता—खासकर इसलिए क्योंकि बंगाल के लोग चाहते हैं कि मैं जाऊं। भले ही पूजा का समय है और हर कोई व्यस्त है, फिर भी मुझे यह यात्रा करनी ही है इसलिए अगर राष्ट्रपति मिलने का समय देती हैं तो ठीक है। इसीलिए मैं जा रही हूँ, हालांकि मुझे नहीं पता कि इसके बाद और क्या कार्यक्रम होंगे।”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2026
कल फिर प्रदर्शन की तैयारी
विपक्ष शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी प्रदर्शन कर सकता है। INDIA ब्लॉक का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सुबह करीब 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल SIR, मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपनी बात रखेगा।
9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में शराब की दुकानें बंद
दिल्ली सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए 9 और 10 अक्टूबर को राजधानी में शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है।
BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन
इधर, दिल्ली BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मध्य दिल्ली के डीडीयू मार्ग स्थित कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ “दुर्व्यवहार” करने का आरोप लगाया।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ITO चौराहे से कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बुधवार के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।
VIDEO | BJP Mahila Morcha holds a protest at Congress headquarters in Delhi.
#BJPProtest https://t.co/x6MsUzQCrj
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
प्रदीप भंडारी बोले- बापू जीवित होते तो राहुल को सलाह देते
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी और विपक्ष के राजघाट पहुंचने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “इस समय आप राहुल गांधी और विपक्ष को राजघाट पर देख रहे हैं। पिछले तीन दिनों से राहुल गांधी की अराजकता और गुंडागर्दी से देश का हर लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला व्यक्ति परेशान है। इस समय विपक्ष राजघाट गया है। अगर बापू जीवित होते तो कम से कम कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को कुछ समझदारी भरी सलाह जरूर देते।”
Delhi: BJP National Spokesperson Pradeep Bhandari says, “At this time, you are seeing Rahul Gandhi and the Opposition at Rajghat. Every person who believes in the democracy of this country has been troubled by Rahul Gandhi’s anarchy and hooliganism for the last three days. At this time, the Opposition has gone to Rajghat. If Bapu were alive, he would at least have given some wisdom to the Congress party and Rahul Gandhi.”
— IANS (@ians_india) October 8, 2026
10 अक्टूबर को CJP का प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संगठन ने 7 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस को प्रदर्शन की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की बात कही गई है। इसके बावजूद CJP ने प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
अब विपक्ष की नजर शुक्रवार को राष्ट्रपति से होने वाली मुलाकात और लगातार चौथे दिन संभावित प्रदर्शन पर है।
ये भी पढ़ेंः राहुल-प्रियंका को 2 घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने छोड़ा, 8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था






