बद्रीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत; खराब मौसम के बीच हादसा, 10 साल में उत्तराखंड में 13 दुर्घटनाएं

Joshimath Helicopter Accident: उत्तराखंड में शुक्रवार को बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत हेलिकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलिकॉप्टरों की उड़ानें एहतियातन रोक दी गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:14 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के ऊपर हाथी पर्वत क्षेत्र के पास उड़ान के दौरान अचानक उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद ट्रैकिंग सिस्टम पर भी हेलिकॉप्टर की लोकेशन मिलनी बंद हो गई।

UCADA CEO ने बताया कैसे टूटा हेलिकॉप्टर से संपर्क

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के CEO प्रतीक जैन के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ से सहस्रधारा के लिए उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी पार करते समय अचानक ट्रैकिंग सिस्टम पर उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई।

उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री बेंगलुरु के थे। तलाशी अभियान में SDRF, सेना और चमोली जिला प्रशासन की टीमें लगाई गई थीं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी किया आधिकारिक बयान

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, 30 अक्टूबर 2026 को ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलिकॉप्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर VT-HCX, मॉडल AS350B3) उत्तराखंड के जोशीमठ के पास चाई गांव के नजदीक जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

मंत्रालय के अनुसार, हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ हेलीपैड से उड़ान भरी थी और उसे देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड पहुंचना था। हेलिकॉप्टर में एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। हादसे के बाद उसका मलबा खोज लिया गया। दुर्घटना की शुरुआती जांच और नियामकीय आकलन के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की एक टीम देहरादून भेजी गई है।

खराब मौसम के बीच हुआ हादसा

यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब उत्तराखंड के कई इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर ने बर्फबारी के बीच उड़ान भरी थी। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर जताया दुख, जांच के निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को घटना की जांच के निर्देश दिए और मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में कर्नाटक पुलिस के इंस्पेक्टर अरुण भी सवार थे। हादसे की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) करेगा।

ये भी पढ़ेंः  अमेरिका का ‘ना-पाक’ कार्यक्रम आया सामने, F-16 अपग्रेड पैकेज से भारत नाराज: राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री के सामने उठाया मुद्दा, 686 मिलियन डॉलर का है पैकेज

दो हेलिकॉप्टर की मदद से मिला मलबा

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी के मुताबिक, जेपी डैम के ऊपर जंगल में सफेद रंग की किसी चीज में आग लगने की सूचना मिली थी। इसकी जांच के लिए दो हेलिकॉप्टर भेजे गए थे। तलाशी अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का मलबा मिला।

लापता हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था। इसमें पायलट कैप्टन हिमांशु के अलावा पांच यात्री सवार थे। यात्रियों की पहचान प्रतापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एचएस नटराज के रूप में हुई है। सभी यात्री बेंगलुरु के बताए जा रहे हैं।

ADM ने की 6 लोगों की मौत की पुष्टि

बद्रीनाथ हेलिकॉप्टर हादसे पर अपर जिलाधिकारी (ADM) विवेक प्रकाश ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी, जिसमें पांच यात्रियों और एक पायलट की दुखद मौत हो गई। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। शवों को जोशीमठ लाया जा रहा है। कल उनका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।”

उत्तराखंड में 10 साल में 13 हेलिकॉप्टर हादसे, 27 लोगों की मौत

केंद्र सरकार के मुताबिक, साल 2016 से 2026 के बीच उत्तराखंड में 13 हेलिकॉप्टर हादसे हुए। इन दुर्घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हुई।

पहाड़ी इलाकों में हेलिकॉप्टर सेवाओं के दौरान मौसम की चुनौती एक अहम चिंता का विषय रही है। खासकर चारधाम यात्रा के दौरान बारिश, बर्फबारी और कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है।

देशभर में 5 साल में 12 बड़े हेलिकॉप्टर हादसे, 30 मौतें

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने 28 जुलाई 2025 को राज्यसभा में बताया था कि साल 2020 से 2025 के बीच देशभर में हेलिकॉप्टर से जुड़े 12 बड़े हादसे हुए। इन दुर्घटनाओं में 30 लोगों की जान चली गई।

हालांकि, ये आंकड़े देशभर में 2020 से 2025 के बीच हुए हादसों के हैं, जबकि उत्तराखंड के आंकड़े 2016 से 2026 तक के हैं।

ये भी पढ़ेंः 95 साल बाद जनगणना में पूछी जाएगी जाति: 1931 के बाद पहली बार होगी जातियों की गिनती, 2027 में पूछे जाएंगे 40 सवाल; 30 लाख कर्मचारी जुटाएंगे आंकड़े

Spread the love

Related Posts

अंकिता भंडारी केस वाली उर्मिला सनावर गिरफ्तार, 5 करोड़ मांगने और जान से मारने की धमकी का आरोप; शिकायत मिलने के 12 घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई

Urmila Sanawar Arrested: उत्तराखंड के हरिद्वार में अंकिता भंडारी मामले से चर्चा में आईं उर्मिला सनावर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर के…

Spread the love

Continue reading
चमोली टनल हादसे में 9 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा; लैंडस्लाइड के बाद पानी-मलबे में फंसे थे 22 मजदूर

Chamoli Tunnel Accident Update: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में गुरुवार शाम निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा भरने से बड़ा हादसा हो गया। मायापुर में THDC की करीब 3 किलोमीटर…

Spread the love

Continue reading

One thought on “बद्रीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत; खराब मौसम के बीच हादसा, 10 साल में उत्तराखंड में 13 दुर्घटनाएं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी