गुजरात में किसानों के बीच पहुंचे PM मोदी, राहुल के ‘आलू से सोना’ वाले बयान पर कसा तंज, बोले- यहां के किसान पहले से ही आलू से बना रहे सोना

PM Modi on Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चर्चित ‘आलू से सोना’ वाले बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बनासकांठा का आलू दुनियाभर में मशहूर है। यहां कोई आकर यह नहीं कहता कि आलू से सोना बनाएंगे, क्योंकि यहां के किसान पहले से ही आलू से सोना बना रहे हैं।

मोदी ने कहा कि बनासकांठा के किसानों ने आलू की खेती के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब राहुल गांधी का आलू से सोना बनाने वाला पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

चारपाइयों पर बैठे किसान, PM मोदी ने कही ये बात

बनासकांठा में प्रधानमंत्री की सभा के दौरान किसानों के बैठने के लिए कुर्सियों की जगह चारपाइयों की व्यवस्था की गई थी। इस पर मोदी ने कहा कि देश के लोगों के लिए यह अजूबा होगा कि किसी सभा में सभी लोग चारपाई पर बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि बनासकांठा के लोगों ने गांवों की इस पुरानी परंपरा को जिंदा रखा है। अगर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को बुलाया गया होता तो यह रिकॉर्ड में दर्ज हो सकता था।

किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18,690 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि भेजी गई।

मोदी ने कहा कि देश का कृषि बजट 2013-14 की तुलना में पांच गुना बढ़ गया है। गुजरात के 50 लाख से अधिक किसानों को भी किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। उनके खातों में करीब 1,000 करोड़ रुपए जमा हुए हैं, जबकि बनासकांठा के किसानों के खातों में 50 करोड़ रुपए पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ेंः बद्रीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत; खराब मौसम के बीच हादसा, 10 साल में उत्तराखंड में 13 दुर्घटनाएं

गोबर से भी किसानों की कमाई बढ़ाने पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ पशुपालन और डेयरी क्षेत्र पर भी ध्यान दे रही है। गोबर और खेती के अवशेषों से बायोगैस, बायो-CNG और जैविक खाद बनाने के लिए बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसी दिशा में दो बायो-CNG प्लांट का शिलान्यास किया गया है। सरकार का प्रयास है कि किसानों को खेती के साथ पशुपालन से भी अतिरिक्त आमदनी हो।

पशुओं के टीकाकरण और नस्ल सुधार पर क्या बोले मोदी?

मोदी ने कहा कि पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया गया है। अब तक करीब 150 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि 2013-14 में एक गाय या भैंस से प्रतिदिन पांच लीटर से भी कम दूध मिलता था, जबकि अब यह बढ़कर करीब आठ लीटर हो गया है।

उन्होंने बनासकांठा में स्थापित पशु अनुसंधान केंद्र और IVF प्रयोगशाला का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री के मुताबिक, आधुनिक प्रजनन तकनीक से पशुओं की अच्छी नस्ल तैयार करने और दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

14 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री ने गुजरात में 14 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई।

मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। शनिवार को वह सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ेंः 95 साल बाद जनगणना में पूछी जाएगी जाति: 1931 के बाद पहली बार होगी जातियों की गिनती, 2027 में पूछे जाएंगे 40 सवाल; 30 लाख कर्मचारी जुटाएंगे आंकड़े

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

Assam Bus Truck Collision: असम के गोलाघाट जिले के काजीरंगा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में…

Spread the love

Continue reading
हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोईः हरदोई में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला है। सपा सांसद एसपी सिंह पटेल के दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को ढोंग…

Spread the love

Continue reading

One thought on “गुजरात में किसानों के बीच पहुंचे PM मोदी, राहुल के ‘आलू से सोना’ वाले बयान पर कसा तंज, बोले- यहां के किसान पहले से ही आलू से बना रहे सोना”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में SIR पर सियासी संग्राम, योगी का दावा- 1.27 करोड़ हिंदू वोटर्स के नाम कटे; अखिलेश ने पूछा- आंकड़े कहां से आए?

यूपी में SIR पर सियासी संग्राम, योगी का दावा- 1.27 करोड़ हिंदू वोटर्स के नाम कटे; अखिलेश ने पूछा- आंकड़े कहां से आए?

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर