दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, यूपी-बिहार के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें; जानें रूट, तारीख और पूरा टाइम टेबल

Diwali-Chhath Puja Special Train: दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन ट्रेनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, आनंद विहार टर्मिनल-छपरा, मऊ-आनंद विहार टर्मिनल और गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनका संचालन नवंबर 2026 में निर्धारित तारीखों पर किया जाएगा।

1. आनंद विहार टर्मिनल-छपरा फेस्टिवल स्पेशल (04058/04057)

आनंद विहार टर्मिनल और छपरा के बीच आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस के पांच-पांच फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 04058 आनंद विहार टर्मिनल से 3 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक निर्धारित मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04057 छपरा से इसी अवधि में मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी।

ट्रेन नंबर 04058/04057 का टाइम टेबल

स्टेशन 04058 आगमन 04058 प्रस्थान 04057 आगमन 04057 प्रस्थान
आनंद विहार टर्मिनल — 00:20 17:20 —
टुंडला जंक्शन 03:50 03:52 12:10 12:12
गोविंदपुरी 07:20 07:25 08:50 08:55
प्रयागराज जंक्शन 10:35 10:40 05:55 06:00
ज्ञानपुर रोड 11:43 11:45 04:48 04:50
वाराणसी 13:15 13:25 03:35 03:45
सारनाथ 13:55 13:57 02:53 02:55
औड़िहार जंक्शन 14:28 14:30 02:28 02:30
गाजीपुर सिटी 15:35 15:45 01:15 01:25
पेफना जंक्शन 16:53 16:55 00:13 00:15
बलिया 17:10 17:12 23:53 23:55
रेवती 17:50 17:52 23:05 23:07
सुरेमनपुर 18:09 18:11 22:48 22:50
छपरा 19:20 — — 22:10

ये भी पढ़ेंः  इसरो ने नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 का सफल लॉन्च किया: सीमा से 1,500 किमी दूर तक मिलेगी सटीक लोकेशन, कारगिल युद्ध के बाद शुरू हुआ था मिशन

2. मऊ-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (05087/05088)

मऊ और आनंद विहार टर्मिनल के बीच विशेष ट्रेन के दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 05087 मऊ से 3 और 10 नवंबर 2026 को रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 05088 आनंद विहार टर्मिनल से 4 और 11 नवंबर 2026 को चलेगी।

ट्रेन नंबर 05087/05088 का टाइम टेबल

स्टेशन 05087 आगमन 05087 प्रस्थान 05088 आगमन 05088 प्रस्थान
मऊ — 22:30 14:00 —
मुहम्मदाबाद 22:53 22:55 13:15 13:17
आजमगढ़ 23:25 23:30 12:40 12:45
खोरासन रोड 00:10 00:12 11:55 11:57
शाहगंज 01:10 01:15 10:52 10:54
जौनपुर जंक्शन 01:53 01:55 10:18 10:20
जंघई जंक्शन 02:58 03:00 09:03 09:05
प्रयाग 05:20 05:22 — —
प्रयागराज जंक्शन 05:40 05:45 05:50 05:55
गोविंदपुरी 08:40 08:45 02:30 02:35
टुंडला जंक्शन 11:58 12:00 23:30 23:32
गाजियाबाद 16:21 16:23 19:48 19:50
आनंद विहार टर्मिनल 17:00 — — 19:15

3. गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल (05091/05092)

उत्तर प्रदेश और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 05091 गोरखपुर से 9 और 16 नवंबर 2026 को रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस से 11 और 18 नवंबर 2026 को चलेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन के दो-दो फेरे निर्धारित किए गए हैं।

ट्रेन नंबर 05091/05092 का टाइम टेबल

स्टेशन 05091 आगमन 05091 प्रस्थान 05092 आगमन 05092 प्रस्थान
गोरखपुर जंक्शन — 21:55 23:55 —
बस्ती 23:20 23:22 22:16 22:18
गोंडा जंक्शन 01:10 01:15 20:40 20:45
बादशाहनगर 04:00 04:02 18:00 18:02
ऐशबाग 04:50 05:00 17:30 17:40
कानपुर सेंट्रल 07:20 07:25 15:10 15:15
टुंडला जंक्शन 11:30 11:35 10:55 11:00
ईदगाह आगरा 12:45 12:50 09:10 09:15
गंगापुर सिटी 16:05 16:10 06:06 06:11
कोटा जंक्शन 18:15 18:20 03:30 03:40
भवानी मंडी 19:26 19:28 01:58 02:00
नागदा जंक्शन — 21:35 — 00:20
रतलाम जंक्शन 22:25 22:30 23:30 23:35
गोधरा जंक्शन — 01:25 — 20:55
वडोदरा जंक्शन 04:10 04:15 18:40 18:45
सूरत 06:40 06:45 17:00 17:05
वापी 08:00 08:02 15:51 15:53
बोरीवली 11:08 11:10 14:20 14:22
बांद्रा टर्मिनस 12:00 — — 13:45

यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन की स्थिति

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति और समय-सारणी की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) अथवा रेलवे हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें।

ये भी पढ़ेंः एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया होंगे वायुसेना के नए वाइस चीफ, 1 नवंबर से संभालेंगे पदभार; 3,200 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज…

Spread the love

Continue reading
दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सेवाओं में आई तकनीकी खराबी ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है। कंपनी की कई जरूरी सेवाएं प्रभावित होने से 74 देशों और क्षेत्रों में यूजर्स को परेशानी का सामना…

Spread the love

Continue reading

One thought on “दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, यूपी-बिहार के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें; जानें रूट, तारीख और पूरा टाइम टेबल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में SIR पर सियासी संग्राम, योगी का दावा- 1.27 करोड़ हिंदू वोटर्स के नाम कटे; अखिलेश ने पूछा- आंकड़े कहां से आए?

यूपी में SIR पर सियासी संग्राम, योगी का दावा- 1.27 करोड़ हिंदू वोटर्स के नाम कटे; अखिलेश ने पूछा- आंकड़े कहां से आए?

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर