Rahul Gandhi Ramlila Maidan Rally: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली की। इसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, PDP और RJD समेत विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए। रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत नेताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने अपने भाषण में दावा किया कि ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटेंगे और जेल जाएंगे। वहीं, ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि सरकार ने लोगों की नौकरियां और महिलाओं का सम्मान छीना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ED और CBI जैसी एजेंसियों के इस्तेमाल से विपक्ष डरने वाला नहीं है।
यह रैली ऐसे समय हुई, जब एक दिन पहले शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर विपक्षी नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनमहाभियोग प्रस्ताव पारित किया था। विपक्षी दलों की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से इस्तीफा दें।
राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, मेरी बात सच होगी
राहुल गांधी ने अपने भाषण में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को CEC के पद से हटाया जाएगा और वह जेल जाएंगे। राहुल ने इसे आम चोरी नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की आवाज और अभिव्यक्ति के अधिकार की चोरी बताया।
राहुल गांधी ने कहा, “मैं यहां मंच से भारत के हर नागरिक और हर युवा से कह रहा हूं कि ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के पद से हटाया जाएगा। ज्ञानेश कुमार भारत में जेल जाएंगे। यह कोई सामान्य चोरी नहीं है। जैसे कोई दुकान से छोटी-मोटी चीज चुराए और उसे जेल भेज दिया जाए, यह वैसी चोरी नहीं है। यह देश के हर नागरिक की आवाज और अभिव्यक्ति के अधिकार की चोरी है।”
राहुल ने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार के बिना नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और अमित शाह गृह मंत्री नहीं बनते। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS ने देश की सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है।
उन्होंने कहा, “ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाता। वह डर रहा है। उसने सबसे बड़ा अपराध किया है। देश की आवाज को बंद करने और उसका गला घोंटने की कोशिश की है।”
VIDEO | India bloc rally: Congress leader and Leader of the Opposition in Lok Sabha, Rahul Gandhi says, “I am saying this from the stage to every citizen and every young person in India: Gyanesh Kumar will be removed from the post of Chief Election Commissioner (CEC). Gyanesh Kumar will go to jail in India. And understand what has happened here. This is not an ordinary theft, like someone stealing a small item from a shop and being sent to jail for it. This is not normal theft. This is the theft of every Indian citizen’s voice. It is the theft of every citizen’s right to expression.”
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2026
राहुल बोले- 2024 का चुनाव अवैध था
राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव और वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद 13.5 करोड़ वोटर्स को मतदाता सूची से हटाया गया। राहुल के मुताबिक, सात में से एक वोटर यानी करीब 15% मतदाताओं को सूची से बाहर किया गया।
INDIA ब्लॉक की रैली में राहुल गांधी ने कहा, “इस देश में सालों से वोट चोरी हो रही है। ममता जी ने बंगाल का उदाहरण दिया। मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 के लोकसभा चुनाव समेत सभी चुनावों में वोट चोरी हुई है। EVM के जरिए वोटों की चोरी की गई है।”
उन्होंने कहा, “2024 का चुनाव अवैध था। ये बात मैं नहीं कह रहा हूं, ये चुनाव आयोग का डेटा ही कह रहा है। जो मैं कहता हूं, वो सच होता है। मैंने कोविड के बारे में जो बोला, सच सामने आया।”
राहुल ने कहा कि विपक्ष की लड़ाई किसी एक पार्टी या नेता के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा, “आपके पास जितना भी पैसा या पावर है, आप संविधान से बड़े नहीं हो।”
Delhi: At the INDIA bloc rally, Congress MP and LoP Rahul Gandhi says, “For years, vote theft has been taking place in this country. Mamata ji gave the example of Bengal. Vote theft has taken place in Madhya Pradesh, Haryana, Chhattisgarh, Maharashtra, Karnataka and in all the elections, including the 2024 Lok Sabha elections. Votes have been stolen through EVMs.”
— IANS (@ians_india) November 1, 2026
ममता बनर्जी बोलीं- आपने नौकरी लूटी, मां-बहनों का सम्मान लूटा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने भाषण में भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उन्होंने कहा कि SIR के कारण पैदा हुए हालात का खामियाजा बंगाल भुगत रहा है। उन्होंने कहा, “हम उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे। हम लड़ेंगे। उन्होंने बंगाल को लूटा है, लेकिन हम दिल्ली से उसे लूटने नहीं देंगे। हम लोकतंत्र को बचाएंगे और उसे फिर से बहाल करेंगे।”
ममता ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और चुनाव की मतगणना तक लूटी गई। उन्होंने कहा, “हम छोड़ेंगे नहीं, जिंदगी देंगे, हम लड़ेंगे। हमारा बंगाल लूट लिया गया। हम लोकतंत्र बचाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “आपने नौकरी लूटी, जिंदगी लूटी, मां-बहनों का सम्मान लूटा।” ममता ने किसानों के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर भी निशाना साधा।
Watch | TMC chief Mamata Banerjee speaking at the INDIA bloc’s ‘Vote Bachao, Desh Bachao’ rally, said, “I want to say that Bengal is the victim of the circumstances created by the SIR. We will not leave them. We will fight. They looted Bengal, but we will not allow them to loot it from Delhi. We will save democracy and restore it…”
@AITCofficial | @MamataOfficial
(Source: INC / YT)
— United News of India (@uniindianews) November 1, 2026
खड़गे बोले- ED, CBI लगा लो, हम डरेंगे नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर विपक्ष को डराने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ED और CBI जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करके विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन विपक्ष इससे डरने वाला नहीं है।
खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार खुद तय कर रही है कि कौन वोट देगा। खड़गे ने कहा कि मोदी और शाह ने युवाओं और महिलाओं के वोट छीनने की कोशिश की है।
उन्होंने ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि विपक्ष इसी मुद्दे पर एकजुट होकर रामलीला मैदान में जुटा है।
अखिलेश बोले- 2027 में भाजपा की विदाई तय, चुनाव आयोग को हथियार बना रही BJP
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी कराने और चुनाव आयोग को हथियार की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नहीं जीत सकती, इसलिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है।
अखिलेश ने कहा, “जो लोग कभी यूपी से आए थे, वे यूपी से ही जाएंगे। यूपी वाले स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं। 2027 में विदाई तय है।”
उन्होंने रामलीला मैदान का जिक्र करते हुए कहा कि यहां जो पाप करेगा, उसका नाश होगा। अखिलेश ने चंदा और चढ़ावे की चोरी का आरोप लगाते हुए भी भाजपा पर निशाना साधा।
2022 के चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया
अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोट चोरी के जरिए भाजपा की सरकार बनी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने की बात सामने आई है।
अखिलेश ने कहा कि कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव में वोट दिया था, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सके। समाजवादी पार्टी ने इस संबंध में चुनाव आयोग को हलफनामा सौंपा था।
उन्होंने कहा, “हमने औपचारिक रूप से चुनाव आयोग को हलफनामा देकर बताया था कि इन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही किसी के खिलाफ कदम उठाया गया।”
अखिलेश ने आगे कहा, “हमने हलफनामा तक दिया, लेकिन पता नहीं चुनाव आयोग किस गहरी नींद में सो रहा था। हालांकि, अब हम सुन रहे हैं कि जब जनता जाग गई है और उनके खिलाफ आवाज उठाने लगी है, तो कुछ कार्रवाई की जा रही है।”
Delhi: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav, addressing the INDIA bloc rally, says, “There are many people who voted in 2019 but were unable to exercise their right to vote in the 2022 Assembly elections. We formally submitted an affidavit to the Election Commission, informing it that the names of these voters had been deleted from the electoral rolls. Despite this, no action was taken on the Samajwadi Party’s complaints, nor was any action initiated against anyone. We even submitted an affidavit, but I don’t know what deep sleep the Election Commission was in. However, we are now hearing that since the public has woken up and started raising its voice against them, some action is being taken…”
— IANS (@ians_india) November 1, 2026
ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी की महारैली आज, बोले- प्रोटेस्ट में आएं, खरीदारी भी करें; दिल्ली के व्यापारियों को लेकर BJP पर साधा निशाना
फारूक अब्दुल्ला बोले- हमें सिर्फ भगवान से डरना है
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि देश में मुसलमानों को बार-बार पाकिस्तानी बताकर निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि हमने भारत के लिए खून दिया है। आगे भी देते रहेंगे। हमें इसी वतन में रहना है।’
फारूक ने कहा कि संविधान के तहत सभी भारतीय बराबर हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष इस बात के लिए होना चाहिए कि कोई भी भारतीय अपने वोट के अधिकार से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा, ‘हमें सिर्फ भगवान से डरना है, इनसे डरना नहीं है। हमें मिलकर साथ चलना होगा। जम्मू-कश्मीर पहले भी भारत का हिस्सा था, आगे भी रहेगा।’
महबूबा मुफ्ती बोलीं- कहीं पूरे देश को जम्मू-कश्मीर न बना दें
PDP नेता महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर आज देश की समस्याओं को बदलने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो बहुत देर हो जाएगी।
महबूबा ने आरोप लगाया कि 2014 तक अलग-अलग सरकारों ने जो संपत्ति बनाई थी, उसे कारोबारी दोस्तों को दे दिया गया। उन्होंने रोजगार के वादों और अग्निवीर योजना को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
तेजस्वी बोले- वोट चोरों के खिलाफ रामलीला मैदान में महाभारत
RJD नेता तेजस्वी यादव ने INDIA ब्लॉक की रैली में चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में आमतौर पर रामलीला होती है, लेकिन इस बार वोट चोरों के खिलाफ महाभारत का आयोजन करना पड़ रहा है।
तेजस्वी ने शकुनि और उसके पासों का उदाहरण देते हुए चुनाव प्रक्रिया पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
TCS सॉफ्टवेयर और टेंडर को लेकर उठाए सवाल
तेजस्वी यादव ने कथित सॉफ्टवेयर घोटाले और TCS के साथ हुए समझौते को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने TCS के सॉफ्टवेयर और सीमा खन्ना का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या इसके लिए टेंडर निकाला गया था। अगर टेंडर हुआ था, तो उससे जुड़े दस्तावेज कहां हैं?
उन्होंने कहा, “इस सॉफ्टवेयर घोटाले, TCS और सीमा खन्ना के साथ हुई व्यवस्था और सेटिंग के बारे में बताइए। क्या TCS के सॉफ्टवेयर के लिए टेंडर निकाला गया था या नहीं? अगर टेंडर हुआ था, तो उसका दस्तावेज कहां है? कागजात कहां हैं? इस मामले का खुलासा करने पर काम कीजिए।”
Delhi: At INDIA bloc rally, RJD leader Tejashwi Yadav says, “I won’t say much. But about this software scam, this arrangement and setting with TCS, with Seema Khanna—tell us, was there a tender for the TCS software or not? If there was a tender, where is the document? Where are the papers? Work on disclosing this! Even today, these people from the RSS—who had no sacrifice or contribution to the country’s independence, who used to wet their pants at the sight of the British—are today distributing certificates of patriotism to us. And they are deciding who gets to vote and who doesn’t! Should we teach these people a lesson or not? Raise your hands and tell me, we need to teach them a lesson, right? In a democracy, friends, the most dangerous thing is not a dictator, but institutions that have become puppets of the government—they are dangerous. The country is watching today that constitutional institutions are not delivering justice, but are working on dictation…”
— IANS (@ians_india) November 1, 2026
RSS पर निशाना, देशभक्ति के प्रमाणपत्र बांटने का आरोप
तेजस्वी ने RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों का देश की आजादी में कोई बलिदान या योगदान नहीं था, वे आज दूसरों को देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वही लोग तय कर रहे हैं कि किसे वोट देने का अधिकार मिलेगा और किसे नहीं।
संवैधानिक संस्थाओं को बताया सरकार की कठपुतली
तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे खतरनाक चीज सिर्फ तानाशाह नहीं, बल्कि वे संस्थाएं हैं जो सरकार की कठपुतली बन जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाएं आज न्याय देने के बजाय सरकार के निर्देश पर काम कर रही हैं।
भाजपा ने राहुल के आरोपों पर किया पलटवार
रैली में विपक्ष के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव को अवैध बता रहे हैं, जबकि उस समय ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त थे ही नहीं। पात्रा के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार ने 2025 में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभाला था।
उन्होंने कहा, ‘अगर 2024 का चुनाव अवैध था तो आप भी अवैध लीडर ऑफ अपोजिशन हैं।’
संबित पात्रा ने रामलीला मैदान में 10 लाख लोगों के जुटने के दावे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने रैली की तस्वीरें और वीडियो दिखाते हुए कहा कि मैदान में बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली थीं। उनके मुताबिक, 28 हजार कुर्सियों में 5 से 7 हजार कुर्सियां खाली थीं।
25 दिनों में सातवीं बार एकजुट हुआ विपक्ष
SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में पिछले 25 दिनों में विपक्षी दल सातवीं बार एक मंच पर आए। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच विपक्ष ने छह बार प्रदर्शन किए थे।
रविवार की रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और सुप्रिया सुले समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता मौजूद रहे।
विपक्षी दलों का मुख्य मुद्दा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा रहा। वहीं, भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए रैली में भीड़ के दावों पर सवाल उठाए।
LIVE: Vote Bachao, Desh Bachao Maha March | CP Minto Road Junction to Ramlila Maidan, New Delhi. https://t.co/UBuMz4ojDM
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 1, 2026






