Rahul Gandhi Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार (1 नवंबर) को INDIA ब्लॉक की महारैली होने जा रही है। रैली से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली आने वाले लोगों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग विरोध प्रदर्शन और मार्च में शामिल होने के साथ-साथ दिल्ली के स्थानीय बाजारों में खरीदारी भी करें, ताकि छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को फायदा हो सके। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) रैली से व्यापारियों को नुकसान होने की अफवाह फैला रही है।
राहुल गांधी ने शनिवार देर शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि दिवाली, छठ और भाईदूज का समय है। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आने वाले लाखों लोग अगर छोटी-छोटी दुकानों से सामान खरीदेंगे तो स्थानीय व्यापारियों को मदद मिलेगी। उन्होंने लिखा, ‘प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए- व्यापारियों का फायदा हो जाएगा।’
राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पता है कि इस रैली से व्यापारियों को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बीजेपी पर डर की वजह से अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।
यह रैली कथित चुनावी अनियमितताओं और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर आयोजित की जा रही है। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं।
नमस्कार,
कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं।
त्यौहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है। मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें।
प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए – व्यापारियों का फायदा हो जाएगा।
मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी। BJP डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है।
मगर, दोनों काम करते हैं।
कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे।
आप सबको बहुत-बहुत प्यार।
शुभ दिवाली। जय हिंद।Tomorrow, lakhs of people are coming to Delhi for the Ramlila March.
It is the festive season. Diwali, Chhath and Bhai Dooj are here. I want the lakhs of people coming to Delhi from different parts of the country to support the local traders here.
Tomorrow, along with protesting, marching and attending the rally, do a little shopping too. It will help our local traders.
I know that our rally will not hurt the traders. The BJP is spreading rumours because it is scared.
But let’s do both.
Tomorrow, there will be a march, there will be a rally, and lakhs of people will also buy things from the small shops of our local traders.
Much love to all of you.
Happy Diwali. Jai Hind.— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 31, 2026
अर्जुन राम मेघवाल बोले- 1 नवंबर की तारीख बेहद संवेदनशील
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने INDIA ब्लॉक की महारैली की तारीख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर दिल्ली के इतिहास में बेहद संवेदनशील दिन है। 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी और इसके अगले दिन दिल्ली में सिख समुदाय के खिलाफ हिंसा हुई थी। मेघवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने विरोध प्रदर्शन के लिए यही तारीख चुनी, जबकि सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी उनसे तारीख बदलने की अपील की थी।
मेघवाल ने कहा कि दिल्ली के व्यापारिक संगठनों ने भी राहुल गांधी को पत्र लिखकर और उनके आवास पर जाकर रैली की तारीख बदलने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान व्यापारी पूरे साल की कमाई की उम्मीद करते हैं। ऐसे में लाखों लोगों की भीड़ जुटने से बाजार प्रभावित हो सकते हैं, दुकानें बंद करनी पड़ सकती हैं और ग्राहकों को खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने में परेशानी हो सकती है। मेघवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी व्यापारियों की मांग सुनने को तैयार नहीं हैं।
#WATCH | Bikaner, Rajasthan: On the INDIA bloc rally, Union Law Minister Arjun Ram Meghwal says, “… They have planned a protest demonstration. Even the leaders of their own allied parties do not want it to take place on November 1, as that date is remembered as a highly sensitive day in Delhi. Indira Gandhi was assassinated on October 31, 1984. Following that, the carnage that unfolded in Delhi on November 1—the atrocities committed against our Sikh people and the bloodshed—is the very day Rahul Gandhi has chosen. He lacks even the slightest bit of sensitivity. Sikh representatives have also cautioned him, urging him to reschedule the protest… Furthermore, trade organisations in Delhi have written to him and even visited his residence, requesting a change of date, given that the festival of Diwali is approaching… They wait for this time all year round. They are wholesale traders… If you gather hundreds of thousands of people, the markets will be disrupted, shops will have to close, and customers who wish to purchase goods from them will be unable to reach them… He simply refuses to listen…” (31.10)
— ANI (@ANI) October 31, 2026
मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक निकलेगा मार्च
INDIA ब्लॉक की ओर से रविवार को ‘चलो दिल्ली’ मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च दोपहर 12 बजे मिंटो रोड-कनॉट प्लेस चौराहे से शुरू होकर रामलीला मैदान पहुंचेगा। इसके बाद मैदान में महारैली होगी। रैली का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है।
रैली में कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक के घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा छात्र संगठनों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से विपक्षी नेताओं के खुली बसों में मार्च के शुरुआती स्थान तक पहुंचने की भी संभावना है।
रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी, 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा
रैली के लिए रामलीला मैदान में कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। मुख्य मंच पर वरिष्ठ विपक्षी नेताओं के लिए तिरंगे वाला बड़ा शामियाना लगाया गया है। INDIA ब्लॉक की अलग-अलग राज्य इकाइयों के प्रतिनिधियों के लिए भी अलग मंच तैयार किया गया है। मैदान में सफेद शामियाने, अस्थायी मंच और लोहे के बैरिकेड लगाए गए हैं।
VIDEO | Delhi: Preparations are in full swing at the Ramlila Maidan ahead of the INDIA bloc’s mega rally scheduled for tomorrow November 1, 2026. Workers have erected a large Tricolour-themed tent over the main stage and metal barricades are lined up across the ground.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 31, 2026
आयोजकों ने रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई है। वहीं, दिल्ली पुलिस के अनुमान के मुताबिक करीब 50 हजार लोग आ सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि मैदान की वास्तविक क्षमता कुर्सियों, सुरक्षा घेरों और आवाजाही के रास्तों को देखते हुए करीब 30 से 40 हजार लोगों की रह सकती है।
रैली के लिए 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
रैली और मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मार्च के रास्ते और रामलीला मैदान में 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियां तैनात रहेंगी। रामलीला मैदान को 14 हिस्सों में बांटा गया है। प्रत्येक हिस्से की निगरानी सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के अधिकारी करेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत 200 से ज्यादा CCTV कैमरे, ड्रोन और बॉडी कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। मैदान के अंदर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। आयोजकों को भीड़ प्रबंधन के लिए स्वयंसेवक तैनात करने, पीने के पानी और महिलाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था करने को कहा गया है।
रैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे पुलिस कमिश्नर
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार भी DCP सेंट्रल के साथ रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने INDIA ब्लॉक की रैली से पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
#WATCH | Delhi Commissioner of Police (CP) Anurag Kumar, along with DCP Central, arrives at Ramlila Maidan ahead of the INDIA bloc rally tomorrow. https://t.co/6qaqWcpJNi
— ANI (@ANI) October 31, 2026
दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा
रैली के चलते रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा। ITO, दिल्ली गेट, राजघाट, अजमेरी गेट और तुर्कमान गेट समेत कई प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।
यातायात पुलिस ने लोगों को बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, मिंटो रोड और देशबंधु गुप्ता रोड के आसपास के रास्तों से बचने की सलाह दी है। एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पताल की ओर जाने वाली एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा पहले से तय करने की सलाह दी गई है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रामलीला मैदान में रैली के आयोजन की अनुमति दी गई है। हालांकि, मिंटो रोड-कनॉट प्लेस चौराहे से प्रस्तावित मार्च के लिए पुलिस को कोई आवेदन नहीं मिला था।
एक दिन पहले खड़गे के आवास पर हुआ प्रतीकात्मक ‘पब्लिक इम्पीचमेंट’
महारैली से एक दिन पहले शनिवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘पब्लिक इम्पीचमेंट’ आयोजित किया था। इसकी अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने की थी।
कार्यक्रम में खड़गे ने विपक्ष की ओर से प्रस्ताव पेश किया, जबकि राहुल गांधी ने अंत में अपनी बात रखी। इसके बाद प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया। इसमें ज्ञानेश कुमार पर कथित चुनावी हेरफेर, मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाने और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को कमजोर करने के आरोप लगाए गए। विपक्ष ने उन्हें पद से हटाने की मांग की।
हालांकि, यह पूरी कार्यवाही प्रतीकात्मक थी। इसका संवैधानिक महाभियोग की औपचारिक प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं था।
‘वोट चोरी’ के आरोप को लेकर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष
INDIA ब्लॉक के दल लगातार चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सवाल उठा रहे हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि SIR के जरिए बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसी मुद्दे को विपक्ष ‘वोट चोरी’ का नाम दे रहा है।
इस मामले में विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सुप्रीम कोर्ट का भी रुख किया है। अब रामलीला मैदान की महारैली के जरिए विपक्ष इन मुद्दों को फिर से उठाने की तैयारी में है।
यूथ कांग्रेस के 20 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद
भारतीय युवा कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि उसे देशभर से 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के रैली में शामिल होने की उम्मीद है। संगठन के मुताबिक, ये कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से कथित वोट चोरी के मामले में जवाबदेही की मांग करेंगे।
युवा कांग्रेस ने इसके लिए पहले ही ‘चलो दिल्ली’ का आह्वान किया था। इसके तहत संगठन की राज्य इकाइयों, जिला समितियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को 1 नवंबर की रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचने को कहा गया था।
पप्पू यादव बोले- बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचेंगे लोग
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि लोगों को रोकने की चाहे जितनी कोशिश हो, बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी, संविधान, किसान, GST, नोटबंदी, मणिपुर, SIR और महंगाई जैसे मुद्दे उठाए हैं। पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी के साथ पूरा विपक्ष और संविधान व लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोग एकजुट होंगे।
VIDEO | Delhi: On the INDIA bloc rally scheduled for tomorrow, Independent MP from Purnea Pappu Yadav says, “Despite all attempts to stop people, tomorrow you will see how many people turn up here. Rahul Gandhi has walked 10,000 kilometres, raising issues including vote theft, protection of the Constitution, farmers, GST, demonetisation, Manipur, SIR and inflation. He faced the withdrawal of his security, loss of his Lok Sabha membership and attempts to send him to jail. The government has also been accused of targeting poor people, the middle class, farmers, labourers and small traders. Tomorrow, Rahul Gandhi, the entire Opposition and people from every section and community of the country who believe in the Constitution, Sanatan culture and democracy will come together in Delhi.”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 31, 2026
डोटासरा बोले- दिल्ली में ऐतिहासिक होगी INDIA ब्लॉक की महारैली
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया कि INDIA ब्लॉक की महारैली में 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में यह रैली संविधान, लोकतंत्र और वोट देने के अधिकार की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है।
#WATCH | Jaipur: Rajasthan Congress President Govind Singh Dotasra says, “A momentous event is set to unfold in the nation’s history—one that will be inscribed in golden letters. Under the leadership of the INDIA alliance, along with our leader Rahul Gandhi and our national president Mallikarjun Kharge, more than 10 lakh people are coming together for a massive demonstration and rally to safeguard the country’s Constitution, the nation itself, and the citizens’ right to vote. The scale of participation will be unprecedented; Delhi has never witnessed a rally of this magnitude in its entire history. This effort to protect democracy will be etched in golden letters in our nation’s history—just as many once sacrificed their lives to secure the country’s freedom, people from across the nation are now uniting in this grand rally to defend the Constitution, democracy, and the right to vote. This movement will pave the way for a Congress government here in 2028, and the formation of an INDIA alliance government at the national level in 2029. The countdown for the Bharatiya Janata Party and the NDA alliance has now begun…” (31.10)
— ANI (@ANI) November 1, 2026
डोटासरा ने कहा कि दिल्ली ने इतनी बड़ी रैली पहले कभी नहीं देखी होगी। उन्होंने दावा किया कि यह आंदोलन 2028 में राजस्थान और 2029 में केंद्र में कांग्रेस व INDIA गठबंधन की सरकार बनाने का रास्ता तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि BJP और NDA की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।






