भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों की मारामारी! फाइनल से भी ज्यादा डिमांड, 34 हजार सीटों के लिए आए 84 लाख आवेदन

PAK Vs IND World Cup 2027 Ticket Price: वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैच के टिकटों की मांग ने वर्ल्ड कप फाइनल को भी पीछे छोड़ दिया है। 10 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होने वाले इस मुकाबले के टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं, जबकि स्टेडियम की दर्शक क्षमता महज 34 हजार है।

यानी उपलब्ध सीटों के मुकाबले करीब 247 गुना ज्यादा लोगों ने टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

फाइनल के मुकाबले भारत-पाक मैच की ज्यादा डिमांड

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टिकटों के लिए कुल 83,97,294 आवेदन मिले हैं। वहीं, 21 नवंबर को इसी स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के लिए 79,00,944 रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

इस तरह टिकटों की मांग के मामले में भारत-पाकिस्तान मुकाबला पहले नंबर पर है। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले से भी ज्यादा दर्शक इस हाई-वोल्टेज मैच को स्टेडियम में देखने के लिए उत्सुक हैं।

21 नवंबर तक टिकटों के लिए कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

वर्ल्ड कप 2027 के टिकटों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। टिकटों की मांग उपलब्ध सीटों से ज्यादा होने की स्थिति में कंप्यूटराइज्ड रैंडम लॉटरी के जरिए टिकट खरीदने के लिए आवेदकों का चयन किया जाएगा।

यह प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर नहीं होगी। यानी पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले को टिकट मिलने की गारंटी नहीं है। लॉटरी में चयनित होने वाले लोगों को ही टिकट खरीदने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः प्रदर्शन के नाम पर कारोबार ठप नहीं कर सकते: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- रोजगार और व्यापार का ध्यान रखना भी जरूरी

193 देशों से मिले 12 करोड़ से ज्यादा आवेदन

ICC के अनुसार, टूर्नामेंट के टिकटों के लिए अब तक 193 देशों से 12 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 41 मैचों के लिए ही 10.5 करोड़ से ज्यादा आवेदन आए हैं।

मेजबान दक्षिण अफ्रीका के मैचों को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। टीम के मुकाबलों के लिए करीब 2.6 करोड़ टिकट आवेदन मिले हैं।

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा वनडे वर्ल्ड कप

वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर होगा। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे।

इस बार टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 12 वेन्यू पर 57 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें से 8 वेन्यू दक्षिण अफ्रीका, 3 जिम्बाब्वे और एक नामीबिया में होगा।

नामीबिया पहली बार पुरुषों के सीनियर वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे संयुक्त रूप से 2003 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुके हैं।

क्रिकेट में पहले भी अपनाया जा चुका है लॉटरी सिस्टम

बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में टिकटों की मांग अधिक होने पर ICC पहले भी बैलट और लॉटरी सिस्टम अपना चुका है।

2011 वनडे वर्ल्ड कप: भारत में सेमीफाइनल और फाइनल के टिकटों के लिए पब्लिक बैलट सिस्टम अपनाया गया था। वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण टिकट बिक्री में परेशानी भी आई थी।

2016 टी-20 वर्ल्ड कप: भारत के मैचों, सेमीफाइनल और फाइनल के टिकटों के लिए लॉटरी सिस्टम रखा गया था। इसमें सफल आवेदकों को टिकट खरीदने का मौका मिला था।

2019 वनडे वर्ल्ड कप: ICC ने दो चरणों में टिकट बैलट कराया था। इसमें पहले क्रिकेट फैमिली बैलट और फिर पब्लिक बैलट शामिल था।

2024 टी-20 वर्ल्ड कप: इस टूर्नामेंट के लिए भी पब्लिक टिकट बैलट कराया गया था। भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टिकटों की मांग उपलब्ध सीटों से 200 गुना ज्यादा थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा से दुनिया भर के दर्शकों के लिए खास रहे हैं। 2027 वर्ल्ड कप में टिकटों की रिकॉर्ड मांग ने एक बार फिर इस प्रतिद्वंद्विता की लोकप्रियता को दिखा दिया है।

ये भी पढ़ेंः राहुल का PM मोदी को खुली बहस का चैलेंज: बोले- जगह और जज आप चुनिए, डरिए मत; अमित शाह ने कहा- संसद चलने दीजिए

Spread the love

Related Posts

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज…

Spread the love

Continue reading
दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सेवाओं में आई तकनीकी खराबी ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है। कंपनी की कई जरूरी सेवाएं प्रभावित होने से 74 देशों और क्षेत्रों में यूजर्स को परेशानी का सामना…

Spread the love

Continue reading

One thought on “भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों की मारामारी! फाइनल से भी ज्यादा डिमांड, 34 हजार सीटों के लिए आए 84 लाख आवेदन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी