Sri Ganganagar Railway Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की आशंका जताई जा रही है। धमाके में रेलवे ट्रैक के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि जिस समय विस्फोट हुआ, उससे कुछ देर पहले ही ट्रेन वहां से गुजर चुकी थी। घटना के बाद एटीएस (ATS), एफएसएल (FSL) और पुलिस की टीमें जांच में जुट गई हैं।
गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ धमाका
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट के कारण स्लीपर के अंदर लगा सरिया तक बाहर निकल आया। वहीं, रेलवे पटरी को जोड़ने वाले क्लिपर भी अपनी जगह से अलग हो गए।
राजस्थान
श्रीगंगानगर में ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम
राजस्थान के श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट कर ट्रेन उड़ाने की साजिश, गांव 50 GB के पास धमाके से ट्रैक के सीमेंट पिलर क्षतिग्रस्त, SP समेत जांच एजेंसियां मौके पर।
कुछ दिन पहले ही रावलामंडी से 7 किलो RDX बरामद हुआ था।
— Arjun Chaudharyy (@Arjun5chaudhary) November 4, 2026
ट्रेन गुजरने के बाद हुआ विस्फोट
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद ही धमाका हुआ। अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक जांच एजेंसियों ने विस्फोट के पीछे की वजह और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं दिया है।
ये भी पढ़ेंः ट्रंप की अग्निपरीक्षा आज! अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग जारी: न्यूयॉर्क में बैलट स्कैनर फेल, फ्लोरिडा में बाढ़ से 21 बूथ बदले
मौके पर पहुंचे श्रीगंगानगर एसपी, ATS और FSL की जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही श्रीगंगानगर के एसपी हरि शंकर मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की घेराबंदी कर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। एटीएस और अन्य जांच एजेंसियों की टीमें भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। इसके अलावा बम निरोधक दस्ते को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।
विस्फोट के पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी एजेंसियां
श्रीगंगानगर एसपी हरि शंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि रेलवे ट्रैक पर विस्फोट किस तरह किया गया और इसके पीछे किसका हाथ है। फिलहाल घटनास्थल से जुटाए जा रहे सबूतों और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः वोटिंग से पहले अमेरिका का ईरान पर हमला! केश्म द्वीप पर 5 धमाके, ईरान ने 2 अमेरिकी ड्रोन गिराने का किया दावा






