अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 4 नहीं, 6 साल तक कर सकेंगे सेना में नौकरी, परमानेंट बनने का भी मौका

Agnipath Scheme Revised: अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब उन्हें चार 4 के बजाय 6 साल तक सेना में सेवा करने का मौका मिलेगा। इसके बाद सेना में स्थायी सैनिक के रूप में बने रहने के इच्छुक अग्निवीरों को चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। चयन मानदंडों पर खरे उतरने वाले अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनने का अवसर मिलेगा। इस फैसले से थल सेना, नौसेना और वायुसेना में भर्ती अग्निवीरों को फायदा होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के लिए दो साल की अतिरिक्त सेवा यानी ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ (Second Tour of Duty) को मंजूरी दी गई। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कैबिनेट ब्रीफिंग में इस फैसले की जानकारी दी।

नई व्यवस्था के तहत चार साल की सेवा पूरी करने के बाद नियमित सैनिक नहीं चुने गए 75% अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का विकल्प मिलेगा। इस दौरान उन्हें पहले से अधिक वेतन और भत्ते दिए जाएंगे। इसके बाद नियमित सेवा में शामिल होने के इच्छुक अग्निवीरों को निर्धारित चयन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

अब 4 की जगह 6 साल तक मिलेगी नौकरी

अग्निपथ योजना के मौजूदा प्रावधानों के तहत युवाओं को थल सेना, नौसेना और वायुसेना में 4 साल के लिए अग्निवीर के रूप में भर्ती किया जाता है। 4 साल पूरे होने के बाद प्रत्येक बैच के अधिकतम 25% अग्निवीरों को मेरिट और चयन प्रक्रिया के आधार पर नियमित सैनिक बनने का मौका मिलता है। बाकी 75% अग्निवीरों को सेवा से बाहर होना पड़ता था।

नई व्यवस्था के तहत इन 75% अग्निवीरों को 2 साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर दिया जाएगा। यानी वे कुल 6 साल तक सेना में सेवा कर सकेंगे। इसके बाद नियमित सेवा में शामिल होने के इच्छुक अग्निवीरों को दोबारा चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसमें सफल होने वालों को स्थायी सैनिक बनने का मौका मिलेगा।

CDS बोले- 75% अग्निवीरों को मिलेगा दो साल का अतिरिक्त मौका

कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि आज भारतीय सशस्त्र बलों और अग्निवीरों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। कैबिनेट ने अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में शामिल करने के लिए नया रास्ता मंजूर किया है।

उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को शुरू हुई थी। उस समय तय किया गया था कि अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन होगा और योजना की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।

CDS के मुताबिक, पहले बैच का 4 साल का कार्यकाल अब पूरा होने वाला है। इन 4 वर्षों के दौरान अग्निवीरों के प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

उन्होंने कहा कि पहले 25% अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर नियमित सशस्त्र बलों में शामिल करने का प्रावधान था, जबकि बाकी 75% को 4 साल बाद सेवा छोड़कर नागरिक जीवन में लौटना था। लेकिन संशोधित योजना के तहत अब शेष 75% अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का मौका दिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिरिक्त 2 साल की सेवा पूरी होने के बाद सेना में बने रहने के इच्छुक अग्निवीरों को निर्धारित वस्तुनिष्ठ चयन मानदंडों के आधार पर नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम! ATS और FSL ने संभाला मोर्चा

राजनाथ सिंह बोले- यह रक्षा सेनाओं में बड़े सुधारों की निरंतरता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैबिनेट के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के लिए दो साल की अतिरिक्त ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ को मंजूरी दी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि इस फैसले से उन सभी इच्छुक अग्निवीरों को नियमित सैनिक के रूप में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जो 4 या 6 साल की सेवा अवधि पूरी करने के बाद निर्धारित चयन मानदंडों पर खरे उतरेंगे।

उन्होंने इस फैसले को रक्षा सेनाओं में किए जा रहे दीर्घकालिक संरचनात्मक सुधारों की निरंतरता बताया। राजनाथ सिंह के मुताबिक, इन सुधारों का उद्देश्य भारतीय सेना को अधिक युवा, फिट, तकनीकी रूप से सक्षम और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार बनाना है।

उन्होंने कहा कि यह केवल भर्ती नीति नहीं है, बल्कि युद्ध के बदलते स्वरूप के अनुरूप भारत की सैन्य क्षमता को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दिसंबर तक 18,300 अग्निवीरों का कार्यकाल होना था पूरा

आंकड़ों के मुताबिक, पहले बैच में भर्ती हुए करीब 24,400 अग्निवीरों में से लगभग 18,300 का चार साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक पूरा होने वाला था। ये पहले बैच का करीब 75% हिस्सा हैं।

पुरानी व्यवस्था के अनुसार नवंबर के मध्य से इन अग्निवीरों को चरणबद्ध तरीके से सेवा से बाहर किया जाना था। लेकिन कैबिनेट के नए फैसले के बाद अब इन्हें दो साल की अतिरिक्त सेवा का विकल्प मिलेगा।

एयरफोर्स ने 712 अग्निवीरों को किया नियमित

इससे पहले भारतीय वायुसेना ने अपने पहले अग्निवीर बैच के 2,850 रिक्रूट्स में से 712 को नियमित सेवा में बनाए रखने का फैसला किया था। पिछले महीने लिए गए इस फैसले के तहत चयन प्रक्रिया और मेरिट के आधार पर अग्निवीरों को नियमित सेवा का अवसर दिया गया।

14 जून 2022 को शुरू हुई थी अग्निपथ योजना

केंद्र सरकार ने 14 जून 2022 को अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत थल सेना, नौसेना और वायुसेना में चार साल के लिए अग्निवीरों की भर्ती की जाती है।

इस योजना का उद्देश्य युवाओं को सैन्य सेवा का अवसर देना और सशस्त्र बलों में युवा प्रतिभाओं को शामिल करना है। अब कैबिनेट के नए फैसले के बाद अग्निवीरों को चार साल की सेवा के बाद दो साल और काम करने का अवसर मिलेगा।

अग्निवीर भर्ती के लिए उम्र और योग्यता क्या है?

अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवारों को उम्र, शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक दक्षता से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होती हैं। भर्ती के नियम संबंधित सेना और पद के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

1. उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए?

अग्निवीर भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 17 साल 6 महीने है। अधिकतम उम्र सामान्यतः थल सेना में 22 साल और नौसेना-वायुसेना में 21 साल तक होती है। हालांकि, अंतिम उम्र सीमा संबंधित भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार तय होती है।

2. कितनी पढ़ाई जरूरी है?

पद के अनुसार 8वीं, 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। जनरल ड्यूटी और नौसेना के मैट्रिक रिक्रूट पदों के लिए सामान्यतः 10वीं पास होना चाहिए। टेक्निकल, क्लर्क, SSR और वायुसेना के कई पदों के लिए 12वीं की योग्यता मांगी जाती है।

3. फिजिकल टेस्ट में क्या होता है?

चयन प्रक्रिया में दौड़, पुश-अप्स, सिट-अप्स, पुल-अप्स और शारीरिक माप की जांच होती है। इसके मानक संबंधित पद और सेना के अनुसार अलग-अलग होते हैं।

4. साल में कितनी बार भर्ती निकलती है?

अग्निवीर भर्ती के लिए कोई निश्चित संख्या तय नहीं है। तीनों सेनाएं अपनी जरूरत और रिक्तियों के अनुसार भर्ती अधिसूचना जारी करती हैं।

5. कितनी बार आवेदन कर सकते हैं?

उम्मीदवार उम्र और शैक्षणिक योग्यता की निर्धारित शर्तें पूरी करने तक अलग-अलग भर्ती चक्रों में आवेदन कर सकते हैं।

6. क्या लड़कियां भी अग्निवीर बन सकती हैं?

हां, महिलाओं के लिए भी अग्निवीर बनने के अवसर हैं। थल सेना में महिला सैन्य पुलिस, नौसेना में SSR और MR तथा वायुसेना में अग्निवीरवायु के तहत महिलाओं की भर्ती की जाती है।

ये भी पढ़ेंः ट्रंप की अग्निपरीक्षा आज! अमेरिका के 6 राज्यों में वोटिंग खत्म, मिडटर्म चुनाव की काउंटिंग शुरू

Spread the love

Related Posts

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज…

Spread the love

Continue reading
दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सेवाओं में आई तकनीकी खराबी ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है। कंपनी की कई जरूरी सेवाएं प्रभावित होने से 74 देशों और क्षेत्रों में यूजर्स को परेशानी का सामना…

Spread the love

Continue reading

One thought on “अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 4 नहीं, 6 साल तक कर सकेंगे सेना में नौकरी, परमानेंट बनने का भी मौका”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी