Assembly Polls 2026: असम-केरल-पुडुचेरी में बंपर वोटिंग, असम में 85.38% तो पुडुचेरी में 90% मतदान

Assembly Polls 2026: देश के तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार मतदान हुआ। चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक असम में 85.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के चुनावी इतिहास का अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत माना जा रहा है। वहीं पुडुचेरी में वोटिंग का आंकड़ा करीब 90 प्रतिशत तक पहुंच गया, जबकि केरल में लगभग 78 प्रतिशत मतदान हुआ।

असम में टूटा अब तक का वोटिंग रिकॉर्ड

असम की 126 विधानसभा सीटों पर सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। रिकॉर्ड मतदान ने पिछले सभी चुनावी आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि इस बार ग्रामीण और महिला मतदाताओं की बड़ी भागीदारी ने वोट प्रतिशत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

केरल में 49 साल की दूसरी सबसे बड़ी वोटिंग

केरल में 140 सीटों पर हुए मतदान में लगभग 78 प्रतिशत वोट पड़े, जो पिछले 49 वर्षों में दूसरी सबसे बड़ी वोटिंग बताई जा रही है। राज्य में एलडीएफ, यूडीएफ और भाजपा-एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

पुडुचेरी में 90 प्रतिशत के करीब मतदान

पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया और मतदान प्रतिशत 90 प्रतिशत के करीब पहुंच गया। यहां NDA और INDIA गठबंधन के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है।

कई जगह हिंसा और झड़पें

असम के श्रीभूमि जिले के पथारकंडी क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए। वहीं पुडुचेरी के मन्नादिपेट में पोलिंग बूथ के बाहर समर्थकों के बीच टकराव के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

4 मई को आएंगे नतीजे

असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक इन चुनावों के परिणाम राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करने वाले माने जा रहे हैं।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

भाजपा की नई टीम में बड़ा फेरबदल: मालवीय की छुट्टी, म्हस्के को IT सेल की कमान; राम माधव-स्मृति ईरानी की वापसी

BJP New National Team: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। अध्यक्ष पद संभालने के करीब 209 दिन बाद घोषित की गई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर