Nitish Kumar Rajya Sabha Oath: राज्यसभा पहुंचे नीतीश कुमार, 14 अप्रैल को CM पद छोड़ने की संभावना!

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath: बिहार की राजनीति में बड़ा सियासी बदलाव सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली। उपराष्ट्रपति द्वारा शपथ दिलाए जाने के साथ ही उनके राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अब वह जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, 14 अप्रैल को उनके इस्तीफे की संभावना जताई जा रही है।

https://x.com/i/status/2042510392329437510

15 अप्रैल को बन सकती है नई सरकार

नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले NDA विधायक दल और सहयोगी दलों की बैठक बुलाई जा सकती है। इस बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनाई जाएगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है। हालांकि अभी तक NDA की ओर से नए चेहरे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

चारों सदनों में पहुंचने वाले चुनिंदा नेताओं में शामिल

राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के साथ ही नीतीश कुमार बिहार के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा चारों सदनों में सदस्य के रूप में कार्य किया है। इससे पहले लालू प्रसाद यादव, उपेंद्र कुशवाहा, नागमणि और सुशील कुमार मोदी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

कैसा रहा नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर?

नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर करीब पांच दशक लंबा रहा है। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की और 1985 में पहली बार बिहार विधानसभा पहुंचे। इसके बाद वह केंद्र की राजनीति में गए और रेल मंत्री, कृषि मंत्री तथा सतह परिवहन मंत्री जैसे अहम पद संभाले।

साल 2005 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने और तब से कई बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति के सबसे प्रभावशाली चेहरों में शामिल रहे। उन्होंने अलग-अलग राजनीतिक गठबंधनों के साथ मिलकर सरकार बनाई और अपनी रणनीतिक राजनीति के कारण हमेशा राष्ट्रीय चर्चा में रहे।

RJD ने साधा BJP-JDU पर निशाना

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इसे बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम करार दिया है। RJD नेता शक्ति सिंह यादव ने दावा किया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा और JDU ने मिलकर नीतीश कुमार का राजनीतिक अध्याय समाप्त कर दिया है।

कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे के बाद अब बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा सवाल यही है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। भाजपा और जदयू के बीच इस मुद्दे पर मंथन जारी है। आने वाले कुछ दिनों में बिहार की राजनीति नई दिशा ले सकती है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी