बंगाल चुनाव से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक, महिलाओं और बेरोजगारों को ₹3000, एजेंडे में UCC भी शामिल

BJP Manifesto Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी दांव खेलते हुए शुक्रवार को राज्य के लिए घोषणा पत्र ‘भरोसे का पत्र’ जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, किसानों, सरकारी कर्मचारियों और उद्योग क्षेत्र के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं। भाजपा ने साफ किया है कि अगर राज्य में उसकी सरकार बनती है तो गरीब और लोअर मिडिल क्लास की महिलाओं को हर महीने ₹3000 आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि बेरोजगार युवाओं को भी ₹3000 मासिक भत्ता मिलेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि बंगाल पिछले 15 वर्षों से बदहाल शासन झेल रहा है और अब राज्य को परिवर्तन की जरूरत है। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने पर राज्य में भ्रष्टाचार, घुसपैठ और कानून-व्यवस्था की समस्याओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शाह ने कहा कि उनकी सरकार पहले 6 महीने में Uniform Civil Code (UCC) लागू करेगी ताकि सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून सुनिश्चित किया जा सके।

महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े वादे

भाजपा ने महिलाओं के लिए मासिक ₹3000 सहायता के साथ सरकारी नौकरियों और पुलिस बल में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया है। इसके अलावा हर मंडल में महिला थाना, महिला डेस्क और महिला सुरक्षा के लिए विशेष स्क्वॉड बनाने की घोषणा भी की गई है।

बेरोजगार युवाओं को ₹3000 मासिक सहायता देने के साथ पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने और सरकारी पदों को स्थायी बनाने का आश्वासन दिया गया है।

किसानों और कर्मचारियों को भी साधने की कोशिश

घोषणा पत्र में किसानों के लिए ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीद का वादा किया गया है। साथ ही आलू और आम उत्पादकों के लिए उचित समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए 45 दिनों के भीतर सातवां वेतनमान लागू करने और डीए सुनिश्चित करने का भी वादा किया गया है।

विकास और उद्योग पर फोकस

भाजपा ने बंगाल में 4 नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप, हल्दिया पोर्ट के विकास, MSME सेक्टर के लिए सहायता निगम और कोलकाता के समग्र विकास का वादा किया है। साथ ही राज्य में सिंडिकेट राज खत्म कर निवेशकों को पहले 100 दिन में मदद देने की बात कही गई है।

ममता बनर्जी का पलटवार

भाजपा के घोषणा पत्र पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। नॉर्थ 24 परगना के टेंटुलिया में चुनावी रैली के दौरान उन्होंने कहा,

“सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन BJP पर नहीं।”

ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल चुनावी वादे करती है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती।

चुनावी मुकाबला तेज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। भाजपा के इस घोषणा पत्र के बाद राज्य की राजनीति में चुनावी मुकाबला और तेज हो गया है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

CJP Mumbai Protest: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को CJP ने SIR और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे…

Spread the love

Continue reading
दिल्ली में प्रोटेस्ट पर पुलिस का एक्शन, जंतर-मंतर और CP में जमावड़े, भाषण और नारेबाजी पर रोक

Delhi Protest: गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को पुलिस ने अनुमति नहीं…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी