लखनऊ में आग का कहर: विकासनगर में भीषण आग, 200 झोपड़ियां जलकर राख

Lucknow Fire News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार को लगी भीषण आग ने तबाही मचा दी। सेक्टर-14 की झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और करीब 200 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में छाया धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देता रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

https://x.com/i/status/2044419821719486878

अचानक लगी आग, धमाकों से दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग अचानक भड़की और तेजी से फैल गई। झोपड़ियों में रखे गैस सिलिंडर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में हुए धमाकों ने स्थिति को और भयावह बना दिया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, लेकिन कई लोग अपना सामान तक नहीं बचा सके।

दमकल की 20 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर, जारी राहत अभियान

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया। 20 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान लगातार जारी है। आग की तीव्रता को देखते हुए इसे काबू में लाने में काफी समय लग रहा है।

फायर ब्रिगेड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है- डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने घटना को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा,

“यह भीषण आग है। 20 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दमकल अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौके पर हैं। एम्बुलेंस बुला ली गई हैं। हम घायलों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं और उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध करा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित बचाना है और यह सुनिश्चित करना है कि कोई हताहत न हो।”

https://x.com/i/status/2044437600203944225

उन्होंने यह भी बताया कि आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दिए सख्त निर्देश

घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदिया (Yogi Adityanath? ने भी तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही, प्रशासन को पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उजड़ गईं सैकड़ों जिंदगियां

इस हादसे ने सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया है। लोगों का सारा सामान, कपड़े, पैसे और जरूरी दस्तावेज सब कुछ आग में जलकर राख हो गया।

मौके पर हर तरफ चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल है। कई लोग अपनी जली हुई झोपड़ियों के पास खड़े होकर रोते-बिलखते नजर आए।

दर्दनाक मंजर, परिवार की तलाश में भटकते लोग

हादसे के बाद कई लोग अपने परिजनों की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। एक महिला ने बताया कि आग लगने के समय उनका परिवार घर के अंदर था और अब उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। यह दृश्य हर किसी को झकझोर देने वाला था।

जांच के आदेश, नुकसान का आकलन जारी

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

https://x.com/i/status/2044454612305158288

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

मेरठ हत्याकांड: मुस्कान और प्रेमी साहिल को कोर्ट ने माना दोषी, 14 अक्टूबर को आएगा सजा पर फैसला; नीले ड्रम में छिपाए थे पति के शव के टुकड़े

Meerut Blue Drum Murder Case: नीले ड्रम वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मेरठ की अदालत ने बुधवार को हत्या के मामले में दोषी करार दिया। कोर्ट ने माना कि दोनों ने मिलकर…

Spread the love

Continue reading
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर ओवैसी की दो टूक, बोले- ‘ऑफर दिया, जवाब नहीं मिला’

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सियासी दल चुनावी समीकरण साधने में जुटे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग