बिहार के CM सम्राट चौधरी को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, CM हाउस में कॉल कर दी थी…

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शेखर यादव (32) के रूप में हुई है, जो बिहार के बांका जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सीधे मुख्यमंत्री आवास (CM House) में फोन कर CM सम्राट चौधरी को धमकी दी थी। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और मामला गंभीरता से लिया गया।

धमकी की शिकायत मिलने के बाद मुंगेर के संग्रामपुर थाने में केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से कॉल और मोबाइल लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। जांच में आरोपी की लोकेशन गुजरात के सानंद इलाके में पाई गई।

धमकी देने वाले आरोपी शेखर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
धमकी देने वाले आरोपी शेखर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसके बाद बिहार पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी शेखर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी देने के पीछे आरोपी की मंशा क्या थी और क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है या नहीं।

गौरतलब है कि 15 अप्रैल को ही सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से वे लगातार सक्रिय हैं और जनता दरबार से लेकर प्रशासनिक बैठकों तक में शामिल हो रहे हैं।

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर भी एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है, हालांकि CM को पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा और विशेष सुरक्षा बल (SSG) की तैनाती मिली हुई है।

Spread the love

Related Posts

दिल्ली से बिहार तक छठ की रौनक, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, अब सोमवार को उगते सूर्य की पूजा

नई दिल्ली/पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का तीसरा दिन रविवार को देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बिहार से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और तेलंगाना तक…

Spread the love

Continue reading
‘बाप भी जाएगा’ बयान पर खड़गे के खिलाफ शिकायत दर्ज, आज देशभर में प्रदर्शन करेगी BJP

Kharge Statement on Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इस मामले में पटना के कोतवाली थाने में खड़गे के खिलाफ…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत के पास 36 नहीं, सिर्फ 32 राफेल! FlightGlobal की रिपोर्ट पर पूर्व एयर मार्शल ने उठाए सवाल, कहा- सूत्रों की विश्वसनीयता की दोबारा जांच करें

भारत के पास 36 नहीं, सिर्फ 32 राफेल! FlightGlobal की रिपोर्ट पर पूर्व एयर मार्शल ने उठाए सवाल, कहा- सूत्रों की विश्वसनीयता की दोबारा जांच करें

SpiceJet पर मंडराया बंद होने का खतरा? सिर्फ 13 विमान बचे, DGCA ने मांगा जवाब

SpiceJet पर मंडराया बंद होने का खतरा? सिर्फ 13 विमान बचे, DGCA ने मांगा जवाब

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार की उम्मीद! दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री, PM मोदी ने SCO फोरम का किया उद्घाटन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार की उम्मीद! दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री, PM मोदी ने SCO फोरम का किया उद्घाटन

चक्रवात अकवान का आंध्र-ओडिशा तट पर लैंडफॉल, 90 KM की रफ्तार से हवाएं; 3 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

चक्रवात अकवान का आंध्र-ओडिशा तट पर लैंडफॉल, 90 KM की रफ्तार से हवाएं; 3 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

COP31 में भारत ने उठाए नदी-जल बंटवारे की पुरानी व्यवस्था पर सवाल, पाकिस्तान की चेतावनी के बाद दिया जवाब

COP31 में भारत ने उठाए नदी-जल बंटवारे की पुरानी व्यवस्था पर सवाल, पाकिस्तान की चेतावनी के बाद दिया जवाब

देवउठनी एकादशी आज, कल से शादियों का सीजन शुरू, नवंबर-दिसंबर और 2027 में कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त? जानिए सबकुछ

देवउठनी एकादशी आज, कल से शादियों का सीजन शुरू, नवंबर-दिसंबर और 2027 में कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त? जानिए सबकुछ