नई दिल्ली/पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का तीसरा दिन रविवार को देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बिहार से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और तेलंगाना तक छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने नदी, तालाबों और कृत्रिम घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अब सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।
बिहार में 10 हजार से ज्यादा घाटों पर संध्या अर्घ्य
बिहार में छठ पूजा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। राज्य के 10 हजार से अधिक घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। पटना समेत विभिन्न जिलों में घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने घर पर छठ पूजा की।
छठ महापर्व के लिए देश के अलग-अलग महानगरों और विदेशों से करीब 50 लाख लोगों के बिहार लौटने की जानकारी सामने आई है। इनमें लगभग 40 लाख लोग ट्रेन से और 10 लाख लोग हवाई जहाज, बस तथा निजी वाहनों से पहुंचे हैं।
पटना में नदी में डूबे चार युवक, तीन लापता
छठ पूजा के बीच पटना के मिर्जापुर गांव में हादसा हो गया। यहां घाट की सजावट करने गए चार युवक पुनपुन नदी में डूब गए। सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा। एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि तीन युवक अब भी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
घाटों पर सुरक्षा के लिए SDRF और NDRF की तैनाती
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बिहार में घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। एसडीआरएफ की 254 घाटों और एनडीआरएफ की 123 घाटों पर तैनाती की गई थी। इसके अलावा 12,806 घाटों पर स्थानीय गोताखोरों और आपदा मित्रों को लगाया गया था। पुलिस और बचाव दलों को भी सतर्क रखा गया था।
ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हाजी जमालुद्दीन अल्वी ने संभाली पश्चिम क्षेत्र की कमान
दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने दिया अर्घ्य
राजधानी दिल्ली में भी छठ पूजा की रौनक देखने को मिली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार घाट पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और भाजपा नेता मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। संगम विहार समेत राजधानी के अलग-अलग इलाकों में बनाए गए घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
#WATCH | Delhi: Chief Minister Rekha Gupta offers ‘Arghya’ to the setting sun at Sonia Vihar Ghat as part of the Chhath Puja celebrations https://t.co/5Qtv0nNn7O
— ANI (@ANI) November 15, 2026
हैदराबाद और अहमदाबाद में भी छठ की धूम
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में श्रद्धालुओं ने नेकलेस रोड पर पहुंचकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Devotees offer Arghya to the setting sun at Necklace Road on the third day of the Chhath festival. https://t.co/LS7HL0zhlT
— ANI (@ANI) November 15, 2026
वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भी श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से संध्या अर्घ्य का अनुष्ठान पूरा किया।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: Devotees offered Arghya to the setting sun on the banks of the Sabarmati Riverfront during Chhath Puja celebrations. https://t.co/L40DOLprP3
— ANI (@ANI) November 15, 2026
पटना में लेजर शो और आतिशबाजी से जगमगाए घाट
छठ पूजा के अवसर पर बिहार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से पटना के जेपी गंगा पथ गोलंबर पर लेजर लाइट शो का आयोजन किया गया। इस दौरान जेपी गंगा पथ से जेपी सेतु तक आकर्षक रोशनी और आतिशबाजी की व्यवस्था की गई। इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।
दीघा से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह बचपन से छठ पूजा के आयोजन देखते आ रहे हैं, लेकिन इससे पहले ऐसी व्यवस्था नहीं देखी। लेजर शो, आतिशबाजी और रोशनी के जरिए भक्ति के साथ बेहतर प्रबंधन का संगम देखने को मिला। उन्होंने छठी मैया से सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।
#WATCH | Patna, Bihar: Bihar Information and Public Relations Department organises a laser light show at JP Ganga Path Golambar as part of Chhath Puja celebrations
BJP MLA from Digha, Sanjeev Chaurasia, says, “We extend our heartfelt thanks to CM Samrat Choudhary for this magnificent laser show. I have been watching these celebrations since childhood and have never seen such arrangements before… Through the laser show, fireworks, and lighting from JP Ganga Path to JP Setu, this truly combines great management with devotion. May Chhathi Maiya’s blessings remain upon everyone.”
— ANI (@ANI) November 15, 2026
नितिन नवीन बोले- छठ हमारी संस्कृति और लोक आस्था का प्रतीक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने छठ पूजा के अवसर पर कहा कि डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया और भगवान भास्कर को नमन किया गया है। सोमवार सुबह उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छठ बिहार की संस्कृति और लोक आस्था का प्रमुख पर्व है। स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन इस पर्व की विशेष पहचान हैं। यह प्रकृति की उपासना का ऐसा पर्व है, जो सूर्य देव और मां गंगा के प्रति श्रद्धा के माध्यम से प्रकृति के सम्मान का संदेश देता है।
#WATCH | Patna, Bihar: BJP National President Nitin Nabin says, “Today, we have offered our salutations to Chhathi Maiya and Lord Bhaskar (the Sun God) as the sun sets. Tomorrow morning, with the rising of the Sun God, we will offer the second arghya. It is our tradition to pay homage to both the setting sun and the rising sun. This grand festival—a cornerstone of Bihar’s culture and a testament to the deep-rooted folk faith of its people—is being celebrated with great fervour across Bihar, throughout India, and indeed, wherever the people of Bihar reside across the globe. Characterised by an emphasis on cleanliness, purity, and discipline, this festival perhaps represents the most profound form of nature worship. Through the veneration of the Sun God and the sacred river Ganga, Bihar stands at the forefront of honouring nature. Today, we can truly say that our culture, our customs, and our traditions fill us with a deep sense of pride.”
— ANI (@ANI) November 15, 2026
नित्यानंद राय और अक्षरा सिंह ने भी की पूजा
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने हाजीपुर के ऐतिहासिक कोनहारा घाट पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने छठी मैया से आशीर्वाद मांगा और देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
छठ महापर्व के पावन अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर नमन किया। https://t.co/z6L2W45Qb2
— Nityanand Rai (@nityanandraibjp) November 15, 2026
वहीं, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने पटना के दीघा स्थित मीनार घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की और छठ के अनुष्ठान में हिस्सा लिया।
#WATCH | Patna, Bihar: Bhojpuri actress Akshara Singh offered prayers at Minar Ghat in Digha on the third day of Chhath Puja. https://t.co/IkMXEZzdOg
— ANI (@ANI) November 15, 2026
सोमवार सुबह उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य
छठ पूजा के चौथे और अंतिम दिन सोमवार सुबह व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया जाएगा। सुबह के अर्घ्य के बाद चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।






