दुनिया के 100 शहरों में भारत के 90 में पारा 40 के पार, बढ़ते तापमान से उत्तर प्रदेश में हाहाकार

Weather Update: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत के 92 शहर शामिल हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 37 शहर उत्तर प्रदेश के हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के 18, पंजाब के 7, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के 6-6, बिहार और ओडिशा के 5-5, महाराष्ट्र के 4, जबकि उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश के 2-2 शहर इस सूची में शामिल हैं। ज्यादातर शहरों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

वैश्विक आंकड़ों के मुताबिक, 100 सबसे गर्म शहरों में 92 भारत के, 6 थाईलैंड और 2 नेपाल के हैं। अप्रैल की शुरुआत में ही दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में तापमान 42°C के पार पहुंच गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.5°C दर्ज किया गया और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की आशंका है।

शनिवार को देश में सबसे अधिक तापमान 47.4°C बांदा में दर्ज किया गया। इसके बाद प्रयागराज में 45.5°C, वाराणसी में 45°C और झांसी में 44.8°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 43°C रहा। कई इलाकों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया, जिससे हीट स्ट्रेस की स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। उत्तर भारत में रातें भी गर्म रहने की संभावना है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह स्थिति “हीट डोम” जैसे हालात की ओर इशारा करती है, जिसमें गर्म हवा एक क्षेत्र में फंस जाती है और तापमान लगातार बढ़ता रहता है।

गाजियाबाद 43°C में तपा, सबसे गर्म शहरों में यूपी के 37 शहर शामिल।

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

14 राज्यों में मौसम हुआ लवली, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग का रेड,ऑरेंज और यलो अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। 28 मई से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी…

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश; यूपी-हरियाणा में आंधी का अलर्ट

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर