17 राज्यों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट: उत्तर भारत में तेज आंधी के कहर की चेतावनी

Rain Alert in 17 States: देश में कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच अब बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को यूपी, बिहार सहित 17 राज्यों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है।

इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। किसानों को सावधान रहने की जरूरत है।

पहाड़ी इलाकों में यात्रा से पहले चेतावनी

वहीं, पहाड़ी राज्यों में यात्रा करने वाले लोग भी मौसम अपडेट पढ़ लें नहीं तो मुश्किलों में फंस सकते हैं। भारी बारिश से कई जगहों पर फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

वहीं, उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास के इलाके में ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है।

किन राज्यों में रहेगा असर

बात दें कि देश के अन्य राज्यों में कल मौसम का हाल कैसा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 26 अप्रैल से 17 राज्यों में बारिश-तूफान का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है।

जिन राज्यों में कल बारिश की प्रबल संभावना है, उनमें हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और उत्तराखंड शामिल हैं।

इस दौरान तेज आंधी का कहर देखने को मिल सकता है। लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

नेपाल में एवलांच से 2 की मौत, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश-बाढ़ का कहर

Nepal Avalanche and India Floods: नेपाल से लेकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और ओडिशा तक भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों…

Spread the love

Continue reading
ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान! 5,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए, आंध्र-बंगाल में भी अलर्ट

Odisha Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन 23 सितंबर की रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट की ओर बढ़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग