मई में उत्तर भारत का मौसम हुआ ”मस्ताना”, उत्तर भारत में 1971 के बाद मई में लू से राहत

Weather Update: उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के 19 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें पूरा उत्तर भारत शामिल है। जहां एक ओर भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली-NCR में IMD ने “टेक एक्शन” वाला रेड अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश, ओलावृष्टि और 80 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। सोमवार देर रात धूल भरी आंधी और झमाझम बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को यह 36.6 डिग्री था, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है।

उत्तर प्रदेश में 5 से 7 मई के बीच मौसम विभाग ने गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में यह रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, वाराणसी और प्रयागराज जैसे जिलों में तेज आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 4 से 8 मई के बीच मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है। यहां तेज बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 5 और 6 मई को ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में तापमान 20/12 डिग्री और नैनीताल में 21/15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस खराब मौसम से फसलों को नुकसान का खतरा भी बढ़ गया है।

जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी थंडरस्टॉर्म की चेतावनी दी गई है, जहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है और ओले गिरने के साथ बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

बिहार और झारखंड में अगले 48 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से भारी बारिश का अनुमान है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार मई में सामान्य से करीब 110 प्रतिशत अधिक बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 1971 के बाद पहली बार मई में लू से बड़ी राहत देखने को मिल रही है।

IMD ने लोगों से अपील की है कि तेज हवा और बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर न जाएं। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी इंतजाम कर लें, क्योंकि कई राज्यों में ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवाती तूफान अकवान लगातार ताकतवर बना हुआ है। करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों की ओर बढ़ रहा…

Spread the love

Continue reading
आंध्र प्रदेश में तूफान मुरासु की भारी तबाही: 2 की मौत, हजारों पेड़ उखड़े, 4 ट्रेनें डायवर्ट; 12 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया, अमित शाह ने नायडू से बात की

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान मुरासु अब कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार रात 8:30 बजे यह कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात