UP में आंधी-तूफान का कहर, 94 लोगों की मौत: राजस्थान में रेड अलर्ट, MP में हीटवेव का असर

India Weather Update: देशभर में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है, तो दूसरी तरफ राजस्थान और मध्य प्रदेश भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं। कई राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान से 94 मौतें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या समेत करीब 30 जिलों में बुधवार को तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम के कारण 94 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 17 मौतें प्रयागराज में और 16 मौतें भदोही में दर्ज की गईं। कई जगह पेड़ गिरने, दीवार ढहने और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

राज्य के कई हिस्सों में करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली। बरेली में एक युवक टीनशेड समेत हवा में उड़ गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं बांदा में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 51 जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ेंः

क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी की अपील पर पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा बयान

राजस्थान में भीषण गर्मी, कई जिलों में रेड अलर्ट

राजस्थान में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। जैसलमेर लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां बुधवार को तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आज बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 13 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा जिले हीटवेव की चपेट में

मध्य प्रदेश में भी गर्म हवाओं का असर लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है, जो 18 मई तक जारी रह सकती है।

बुधवार को खजुराहो में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में वार्म नाइट यानी रात में भी सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की चेतावनी दी गई है।

हरियाणा में तापमान बढ़ा, 17 मई से हीटवेव का अलर्ट

हरियाणा में भी गर्मी का असर तेज हो गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

राज्य के पांच शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जिसमें नारनौल सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 17 मई से राज्य में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

बिहार के पूर्णिया, कटिहार समेत सात जिलों में आज तेज बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ेंः

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का लखनऊ में निधन, मौत की वजह अब तक साफ नहीं; सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवाती तूफान अकवान लगातार ताकतवर बना हुआ है। करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों की ओर बढ़ रहा…

Spread the love

Continue reading
आंध्र प्रदेश में तूफान मुरासु की भारी तबाही: 2 की मौत, हजारों पेड़ उखड़े, 4 ट्रेनें डायवर्ट; 12 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया, अमित शाह ने नायडू से बात की

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान मुरासु अब कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार रात 8:30 बजे यह कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति