बंगाल में सत्ता परिवर्तन! सुवेंदु अधिकारी बनेंगे नए CM, कल विधायक दल की बैठक में फैसला

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर चल रहा सस्पेंस अब लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा और वही राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। गुरुवार को होने वाली बैठक में इस पर औपचारिक मुहर लगने की संभावना है।

बीजेपी ने 293 सीटों वाले विधानसभा में 207 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही ममता बनर्जी की 15 साल पुरानी सत्ता खत्म हो गई है और राज्य में नई राजनीतिक शुरुआत की तस्वीर साफ होती दिख रही है।

कौन बनेगा बंगाल का मुख्यमंत्री?

मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी का नाम पहले से ही सबसे आगे चल रहा था। चुनाव में उन्होंने ममता बनर्जी को कड़ी चुनौती दी और भवानीपुर जैसी हाई-प्रोफाइल सीट पर शिकस्त दी। साथ ही नंदीग्राम सीट से भी जीत दर्ज कर उन्होंने अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत कर ली है।

रेस में ये नाम भी थे शामिल

मुख्यमंत्री पद की रेस में कई बड़े नामों की चर्चा जोरों पर थी, जिनमें दिलीप घोष दिलीप घोष, समिक भट्टाचार्य, रूपा गांगुली और अग्निमित्रा पॉल शामिल थे। इन सभी नेताओं को अलग-अलग वजहों से मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन मौजूदा राजनीतिक समीकरण और चुनावी प्रदर्शन को देखते हुए अंततः बाजी सुवेंदु अधिकारी के हाथ जाती हुई नजर आ रही है।

सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर

सुवेंदु अधिकारी फिलहाल बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। वह पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर नेता थे और ममता बनर्जी के करीबी माने जाते थे। दिसंबर 2020 में उन्होंने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा। इसके बाद उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ आक्रामक राजनीति की और बीजेपी का सबसे मजबूत चेहरा बनकर उभरे। उनका परिवार भी बंगाल की राजनीति में प्रभावशाली रहा है। पिता शिशिर अधिकारी और उनके भाई भी सक्रिय राजनीति में हैं।

हालांकि मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। विधायक दल की बैठक के बाद ही अंतिम तस्वीर साफ होगी।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग