जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कमांडर लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। 22 साल का लतीफ कुलगाम के देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद में छिपा हुआ था। मुठभेड़ से पहले सुरक्षाबलों ने उसे वीडियो कॉल के जरिए सरेंडर करने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया।
इस बातचीत का वीडियो सामने आया है, जिसमें लतीफ कहता सुनाई दे रहा है, ‘मुझे अल्लाह के पास जाना है, सरेंडर नहीं करूंगा। मैं बहुत खुश हूं।’ वहीं, पुलिस अधिकारी उसे समझाते हुए कहते हैं कि अभी उसकी जिंदगी बाकी है और सुरक्षाबल उसके साथ हैं।
“I have to go to Allah. Allah is enough for me”
Wanted Lashkar-e-Taiba commander Mohammad Latif Bhat refused to surrender despite repeated appeals by the Commanding Officer of 9 Rashtriya Rifles and the Kulgam SSP during an encounter in South Kashmir’s Kulgam
An Army officer continued urging him to lay down his arms, but he refused. Gunfire followed
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) November 18, 2026
11 नवंबर को CRPF पोस्ट पर की थी फायरिंग, 3 जवान हुए थे घायल
सुरक्षाबलों के मुताबिक, लतीफ भट ने अपने साथी उमर निसार डार के साथ 11 नवंबर को कुलगाम के नौपोरा अखरान में CRPF पोस्ट पर फायरिंग की थी। इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हो गए थे। वारदात के बाद दोनों आतंकी फरार हो गए थे।
16 नवंबर को सुरक्षाबलों ने कुलगाम के लारू इलाके में दोनों को घेर लिया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में उमर निसार डार मारा गया, जबकि लतीफ भागने में कामयाब रहा। हालांकि, उसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद से सुरक्षाबल उसकी तलाश में जुटे थे।
करीब दो दिन बाद सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि लतीफ देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद में छिपा हुआ है। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया गया।
SSP बोले- लतीफ को बार-बार सरेंडर करने के लिए कहा, मस्जिद के अंदर से की फायरिंग
कुलगाम के SSP इनायत अली ने बुधवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने लतीफ को आत्मसमर्पण करने के लिए बार-बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। बाद में वह मस्जिद के अंदर चला गया और वहां से सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
मुठभेड़ स्थल पर मीडिया से बातचीत में SSP ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर पूरी योजना के तहत ऑपरेशन शुरू किया था। पूरे इलाके की उचित तरीके से घेराबंदी की गई थी।
उन्होंने बताया कि मस्जिद के अंदर जाने के बाद भी लतीफ से कई बार एलान कर सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 15 लाख के इनामी लश्कर कमांडर लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। वह जांगलपोरा की एक मस्जिद में छिपा था और वहां से सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहा था। https://t.co/EDf4o7uFLc
— Newz Plus Live (@newzpluslive) November 18, 2026
15 लाख रुपए का इनामी था लतीफ भट
22 वर्षीय लतीफ भट पर पुलिस ने 15 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। वह 2025 में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे ऑपरेटिव सज्जाद गुल ने उसे संगठन और उसके प्रॉक्सी नेटवर्क TRF में भर्ती किया था।
लतीफ ने अशमुजी के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने कुलगाम के सरकारी डिग्री कॉलेज में कुछ समय पढ़ाई की और फिर बढ़ई का काम करने लगा।
सुरक्षाबलों के मुताबिक, उमर निसार डार ने लतीफ को करीब छह महीने तक पनाह दी थी। दोनों ने CRPF पोस्ट पर हमले से पहले कई इलाकों की रेकी भी की थी।
रक्षा विशेषज्ञ बोले- लतीफ का मारा जाना सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि
लतीफ भट के मारे जाने पर रक्षा विशेषज्ञ अनिल गौर ने इसे सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि कश्मीर घाटी और पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं। वे आतंकियों का पीछा कर उन्हें निष्क्रिय करने में जुटे हैं।
अनिल गौर के मुताबिक, लतीफ पहले ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के रूप में काम करता था। इस दौरान उसे गिरफ्तार भी किया गया था। जेल से रिहा होने के बाद वह सक्रिय आतंकी बन गया और उसने हथियार उठा लिए। इसके बाद से वह लंबे समय से अलग-अलग जगहों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल था।
उन्होंने कहा कि हाल ही में लतीफ CRPF कैंप की चौकी को निशाना बनाकर की गई फायरिंग की घटना में भी शामिल था। इससे पहले वह कुलगाम में प्रवासी मजदूरों की हत्या की घटना में भी शामिल रहा था।
VIDEO | Top Lashkar-e-Taiba terrorist Lateef Bhat was killed in an encounter with security forces in Kulgam district of J&K.
Defence expert Anil Gour says, “This is a major achievement for our security forces. It demonstrates that the security forces are working with complete vigilance in the Kashmir Valley and across Jammu and Kashmir as a whole. They are pursuing terrorists and working to neutralise them. Lateef Bhat is the same terrorist who was previously an overground worker. When he became an overground worker, he was also arrested. After that, he was released from jail, and subsequently became an active militant and took up arms. Since then, he had been carrying out various terror activities at different locations for quite some time. Recently, as you saw, he was also involved in the firing incident targeting a CRPF camp checkpoint. Before that, he was also involved in the killing of migrant workers in Kulgam…”
#LateefBhat #LeT #JammuandKashmir
— Press Trust of India (@PTI_News) November 18, 2026
6 महीने में लश्कर के 4 कमांडर ढेर
जम्मू-कश्मीर में पिछले छह महीनों के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के चार कमांडर सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में मारे गए हैं। इनमें लतीफ भट के अलावा जाकिर अहमद गनई, यासिर और मूसा उर्फ आसिफ फौजी शामिल हैं।
1. 8 जुलाई 2026: जाकिर अहमद गनई शोपियां में मारा गया।
2. 4 सितंबर 2026: यासिर ऑपरेशन असधर में मारा गया।
3. 30 सितंबर 2026: मूसा उर्फ आसिफ फौजी बडगाम में ऑपरेशन शेरुवाली के दौरान मारा गया।
4. 18 नवंबर 2026: लतीफ भट कुलगाम के जांगलपोरा में मुठभेड़ में मारा गया।
इस कार्रवाई के साथ सुरक्षाबलों ने CRPF पोस्ट पर हुए हमले में शामिल दूसरे आतंकी को भी मार गिराया।
अमित शाह बोले- घाटी में लश्कर का आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकी भी ढेर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सुरक्षाबलों की कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से बुधवार सुबह कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के घाटी में आखिरी ज्ञात सक्रिय स्थानीय आतंकी लतीफ भट को मार गिराया गया। इससे एक दिन पहले उसके आतंकी सहयोगी उमर निसार को भी कुलगाम में मार गिराया गया था।
With the coordinated efforts of JKP, Indian Army, CRPF and intelligence agencies, Lashkar’s last known active local terrorist in the valley, Lateef Bhat, was neutralised in an operation in Kulgam in the early morning hours today. One of his terrorist associates, Umar Nisar, was also neutralised in Kulgam, the day before. The entire operation was marked by a very high level of synergy.
The nation salutes the brave Jawans of JKP, Army and CRPF and intelligence agencies.
— Amit Shah (@AmitShah) November 18, 2026
अमित शाह ने पूरे ऑपरेशन में सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की सराहना की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, CRPF के जवानों और खुफिया एजेंसियों के साहस को सलाम किया।
ये भी पढ़ेंः अमेरिका में राहुल गांधी बोले- भारत में बढ़ रही बेरोजगारी, युवा और माता-पिता के बीच भी बढ़ रही दूरियां







