ईरान बोला- परमाणु पर कोई समझौता नहीं होगा, अमेरिका नाकेबंदी हटाए तो होर्मुज खोलेंगे

Iran US War Updates: ईरान और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह यूरेनियम एनरिचमेंट या अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। तेहरान का कहना है कि परमाणु कार्यक्रम देश की सुरक्षा और संप्रभुता से जुड़ा मामला है, इसलिए किसी दबाव में झुकने का सवाल ही नहीं उठता।

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी अमेरिका के सामने शर्त रख दी है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि अगर अमेरिका आर्थिक नाकेबंदी और प्रतिबंध हटाता है, तो होर्मुज स्टेट को दोबारा खोला जा सकता है। यह समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापारिक रूट्स में से एक माना जाता है और यहां तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई है।

दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू करने के संकेत दिए हैं। शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार इस ऑपरेशन को दोबारा शुरू करने पर विचार कर रही है। यह पहल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए बनाई गई थी।

ये भी पढ़ेंः 

बंगाल में आज से BJP सरकार, शुभेंदु अधिकारी 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री की, ममता बनर्जी को भी बुलाया

ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ समझौता नहीं हुआ, तो इस मिशन को और बड़े स्तर पर ‘ ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम प्लस’ के रूप में लागू किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के पास कई दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें इस्तेमाल किया जाएगा।

इससे पहले मंगलवार को ट्रंप प्रशासन ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को अस्थायी तौर पर रोकने की घोषणा की थी। हालांकि ईरान के बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखने की बात कही गई थी। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ अभियान में अमेरिका को बड़ी सैन्य सफलता मिली है और दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर भी अच्छी प्रगति हुई है। उनके मुताबिक इस पहल को इसलिए रोका गया ताकि यह देखा जा सके कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच समझौता अंतिम रूप ले सकता है या नहीं।

क्या है ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’?

रविवार को ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ की घोषणा करते हुए कहा था कि कई देशों ने अमेरिका से मदद मांगी है ताकि उनके व्यापारिक जहाज सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट पार कर सकें। इसके बाद अमेरिकी सेना की यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM ने सोमवार से इस अभियान की शुरुआत की।

CENTCOM के मुताबिक इस ऑपरेशन में गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर, 100 से ज्यादा विमान, मल्टी-डोमेन ड्रोन प्लेटफॉर्म और करीब 15 हजार सैनिक तैनात किए गए हैं। इसका मकसद अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और समुद्री मार्ग को खुला रखना है।

ईरान की चेतावनी

ईरान ने अमेरिका के ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में किसी तरह की सैन्य दखलअंदाजी की, तो पूरे क्षेत्र में फिर से बड़ा युद्ध भड़क सकता है। तेहरान ने साफ कहा कि वह किसी भी बाहरी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर कदम उठाएगा।

ये भी पढ़ेंः 

UAE पर ईरानी हमला? 2 मिसाइल और 3 ड्रोन मार गिराने का दावा, 3 घायल; अमेरिका की ईरान पर बमबारी से तनाव बढ़ा
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

India Vs Sri Lanka Galle Test Final: गॉल टेस्ट अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पांचवें और आखिरी दिन टीम इंडिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर है, जबकि…

Spread the love

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

Donald Trump Praises India’s Election System: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका में अनिवार्य वोटर ID की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। इस बार उन्होंने अपने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर