बंगाल में आज से BJP सरकार, शुभेंदु अधिकारी 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री की, ममता बनर्जी को भी बुलाया

Bengal CM Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने वाली है। बंगाल की भवानीपुर सीट से पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे। वहीं, प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी मुख्यमंत्री शपथ समारोह में बुलाया गया है।

कार्यक्रम में पीएम मोदी के शामिल होंगे। स्वागत में सड़कों पर बड़े कटआउट लगाए गए।

8 मई को अमित शाह कोलकाता पहुंचे थे जहां शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। शाह ने खुद उनके नाम का ऐलान किया। इसके बाद शुभेंदु ने कोलकाता में राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की और विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

बता दें कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 207 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की थी। वहीं, TMC महज 80 सीटों पर सिमटकर रह गई और उसके ममता बनर्जी के 15 सालों के शासन का खात्मा हो गया।

ये भी पढ़ेंः

पश्चिम बंगाल में फिर हिंसा: RG कर पीड़िता की मां के घर के पास बम हमला, चुनावी तनाव चरम पर

शुभेंदु अधिकारी के नेता चुने जाने पर समिक भट्टाचार्य की प्रतिक्रिया

शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल BJP लेजिस्लेटिव पार्टी के नेता चुने जाने पर राज्य BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह सिर्फ उनकी पार्टी का नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं की उम्मीदों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर उनकी विचारधारा से जुड़ी राजनीति को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के लिए यह एक महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि है और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। समिक भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार सभी संबंधित राजनीतिक नेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है।

केशव प्रसाद मौर्य का बयान: पश्चिम बंगाल में बदलाव और विकास को लेकर जताई प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुभेंदु अधिकारी के विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी का कार्यकाल विकास के लिहाज से कमजोर रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने बदलाव की उम्मीद के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया। केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल को विकास की मुख्यधारा में लाने की आवश्यकता है और लोग अब परिवर्तन चाहते हैं।

ये भी पढ़ेंः

जापान में अवैध प्रवासियों पर सख्ती, घुसपैठियों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है।
मंच के सामने फूलों से भव्य रंगोली सजाई गई है।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Tiffany Trump Taj Mahal Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार करेंगी। उनके दौरे को…

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

Ghaziabad Murder Case: उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में 17 वर्षीय हिंदू युवक सूर्या चौहान की उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने कथित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर