लगातार दूसरे दिन PM मोदी बोले- “पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करें”, सोना न खरीदें; स्कूल ऑनलाइन हों, कंपनियां दें Work From Home

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन लोगों से पेट्रोल-डीजल और दूसरी जरूरी चीजों का कम इस्तेमाल करने की अपील की। गुजरात के वडोदरा में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश को इस समय तेल और विदेशी मुद्रा बचाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कहा कि जितना हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।

मेट्रो और इलेक्ट्रिक बसों के इस्तेमाल पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग निजी गाड़ियों की जगह मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और दूसरे सार्वजनिक वाहनों का ज्यादा इस्तेमाल करें। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और प्रदूषण भी कम होगा। उन्होंने छोटी दूरी के लिए कार और बाइक कम चलाने की सलाह दी।

स्कूल ऑनलाइन और कंपनियां दें Work From Home

PM मोदी ने कहा कि कंपनियां जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों को Work From Home दें, ताकि लोगों का रोजाना आना-जाना कम हो सके। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों से भी ऑनलाइन क्लास चलाने पर विचार करने को कहा। उनका कहना है कि इससे ट्रैफिक कम होगा और ईंधन की बचत होगी।

“अभी सोना खरीदने की जरूरत नहीं”

प्रधानमंत्री ने लोगों से फिलहाल सोना न खरीदने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि भारत विदेशों से बहुत ज्यादा सोना खरीदता है, जिससे देश का काफी पैसा बाहर जाता है। मोदी ने कहा कि हालात सामान्य होने तक लोग सोना खरीदने से बचें।

ये भी पढ़ेंः 

विजय के शपथ समारोह में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर विवाद, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ा तनाव

खाने के तेल का कम इस्तेमाल करने की सलाह

PM मोदी ने खाने के तेल का कम इस्तेमाल करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि खाने का तेल भी बड़ी मात्रा में विदेशों से आता है और इस पर देश का बहुत पैसा खर्च होता है। अगर लोग तेल कम इस्तेमाल करेंगे तो इससे स्वास्थ्य और देश दोनों को फायदा होगा।

कोरोना काल का दिया उदाहरण

प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे लोगों ने कोरोना के समय मिलकर देश का साथ दिया था, वैसे ही अब भी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बचत भी देश के लिए बड़ा योगदान बन सकती है।

प्रवासी भारतीयों से भी की अपील

मोदी ने विदेशों में रहने वाले भारतीयों से कहा कि वे भारत में पर्यटन बढ़ाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि हर प्रवासी भारतीय कम से कम पांच विदेशी लोगों को भारत घूमाने लेकर आए। इससे देश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः 

IPL 2026, RCB vs MI: बेंगलुरु की रोमांचक जीत, अंतिम गेंद पर मुंबई को 2 विकेट से हराया; क्रुणाल पांड्या हीरो
Spread the love

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर