दिल्ली में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी, चलती बस में महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Bus Gangrape: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर निर्भया कांड जैसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रानी बाग इलाके में 30 वर्षीय महिला के साथ चलती स्लीपर बस में गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने करीब दो घंटे तक महिला के साथ दरिंदगी की और बाद में उसे घायल हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

देर रात फैक्ट्री से लौट रही थी महिला

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मंगोलपुरी स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है और देर रात ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रही थी। महिला पीतमपुरा की झुग्गियों में रहती है। रास्ते में उसने सड़क किनारे खड़े एक युवक से समय पूछा। आरोप है कि युवक ने बात करने के बहाने उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया।

महिला के मुताबिक, बस में पहले से कुछ लोग मौजूद थे। इसके बाद चलती बस में उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और लगातार धमकाते रहे।

करीब दो घंटे तक घूमती रही बस

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति लंबे समय से बीमार रहते हैं और घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर है। महिला की तीन छोटी बेटियां हैं। आर्थिक तंगी के कारण उसने अस्पताल में भर्ती होने से भी इनकार कर दिया। महिला ने कहा कि अगर वह काम पर नहीं जाएगी तो परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निर्भया कांड के वर्षों बाद भी राजधानी में महिलाओं के खिलाफ इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Tiffany Trump Taj Mahal Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार करेंगी। उनके दौरे को…

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

Ghaziabad Murder Case: उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में 17 वर्षीय हिंदू युवक सूर्या चौहान की उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने कथित…

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर