NEET-UG री-एग्जाम 21 जून को होगा, NTA ने नई तारीख घोषित की

NEET-UG re-exam: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद NEET-UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 21 जून, रविवार को आयोजित की जाएगी। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक विवाद के चलते 12 मई को रद्द कर दिया गया था।

देशभर के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में आयोजित इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए 5400 से ज्यादा सेंटर बनाए गए थे। पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद मामले ने बड़ा राजनीतिक और कानूनी रूप ले लिया।

दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं

NTA ने साफ किया है कि छात्रों को री-एग्जाम के लिए दोबारा आवेदन नहीं करना होगा और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी। इसके अलावा छात्रों के परीक्षा केंद्र भी नहीं बदले जाएंगे। नए एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल जल्द घोषित किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री के घर हाईलेवल मीटिंग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर गुरुवार को हाईलेवल बैठक हुई, जिसमें दोबारा परीक्षा कराने और जांच की प्रगति पर चर्चा हुई। बताया गया है कि शिक्षा मंत्री जल्द इस पूरे मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।ॉ

ये भी पढ़ेंः

दिल्ली में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी, चलती बस में महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

पेपर लीक केस में अब तक 7 गिरफ्तार

पेपर लीक मामले की जांचकेंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई है। अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने 5 आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेजा है।

गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के सीकर निवासी मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के दिनेश बिंवाल और विकास बिंवाल, गुरुग्राम के यश यादव और नासिक के शुभम खैरनार शामिल हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक शुभम ने ही यश को पेपर उपलब्ध कराया था।

देशभर में विरोध प्रदर्शन

NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में छात्रों और विपक्षी संगठनों का विरोध जारी है। अहमदाबाद में भारत का राष्ट्रीय छात्र संघ कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को काले झंडे दिखाए और उनका काफिला रोकने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

फर्जी एडमिशन रैकेट का खुलासा

इसी बीच दिल्ली पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का भी भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सरगना और एक डॉक्टर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में संतोफ कुमार जायसवाल का नाम भी शामिल है। पुलिस का दावा है कि वह पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड है। आरोप है कि यह गिरोह NEET अभ्यर्थियों और उनके परिवारों से MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर 20 से 30 लाख रुपए तक वसूलता था। संतोष जायसवाल को लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का करीबी बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः

पेट्रोल-डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा: दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 पहुंचा, आज से लागू हुए नए रेट

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और NCR में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर