त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग, 68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Trivandrum Rajdhani Express Fire: मध्य प्रदेश के कोटा मंडल क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया, जब राजधानी एक्सप्रेस की त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोचों में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 5:15 बजे लूणी रीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुई। आग सबसे पहले कोच नंबर B-1 में लगी, जिसके बाद पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन तक फैल गई।

गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया। रेलवे कर्मचारियों और स्टाफ ने तेजी दिखाते हुए करीब 15 मिनट के भीतर B-1 कोच में सवार सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के मुताबिक, आग तेजी से पूरे कोच में फैल गई थी। इसके बाद ट्रेन का बिजली कनेक्शन काटा गया और प्रभावित कोचों को ट्रेन से अलग किया गया। रेलवे की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़ेंः

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नई रणनीति, जहाजों से वसूलेगा शुल्क? UAE-कुवैत को भी दी चेतावनी

जानकारी के अनुसार, ट्रेन रविवार सुबह करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी और इसका अगला स्टॉप कोटा जंक्शन था। राजस्थान में प्रवेश से पहले विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास हादसा हुआ। आग लगने के बाद लगेज कोच में रखा यात्रियों का सामान भी जल गया, हालांकि उस कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था।

घटना के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रैफिक कुछ समय के लिए रोक दिया गया, जिससे 5 से 6 ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

आग बुझने के बाद यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया और करीब 4 घंटे की देरी के बाद सुबह 9 बजे ट्रेन को कोटा के लिए रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोटा में अतिरिक्त कोच जोड़कर प्रभावित यात्रियों को उसमें स्थानांतरित किया जाएगा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः

IPL 2026, KKR vs GT: कोलकाता की दमदार जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा; गुजरात को 29 रन से हराया
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

Jaipur Death Mystery: राजस्थान के जयपुर में 27 वर्षीय महेश मीणा की मौत का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में है। जिस मौत को शुरुआत में अचानक तबीयत बिगड़ने…

Spread the love

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

Jharkhand 44 Recruitment Exams Cancelled: झारखंड में लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर