‘मेलोडी’ टॉफी पर मुस्कुराईं जॉर्जिया मेलानी, हंस कर बोलीं – “Thank You मोदी जी”

Modi Gifts ‘Melody’ Toffee to Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में रोम पहुंचे, जहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान एक ऐसा खास पल सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की मशहूर पारले ‘मेलोडी’ चॉकलेट टॉफी गिफ्ट की।

गिफ्ट देखते ही जॉर्जिया मेलोनी मुस्कुरा उठीं और हंसते हुए बोलीं, “Thank You मोदी जी।” इसके बाद दोनों नेताओं ने मजाकिया अंदाज में ‘मेलोडी’ कहा और हंस पड़े। मेलोनी ने इस खास पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

https://x.com/GiorgiaMeloni/status/2056983259633062130?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2056983259633062130%7Ctwgr%5E90778b4acb86eecfd90e7a1345c58d5852424caf%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-25306307762262577151.ampproject.net%2F2605071401000%2Fframe.html

दरअसल, सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती को लेकर पहले से ही ‘मेलोडी’ नाम काफी चर्चित रहा है। ऐसे में पीएम मोदी द्वारा मेलोडी टॉफी गिफ्ट करना लोगों को काफी पसंद आया और इंटरनेट पर इस पल की जमकर चर्चा होने लगी।

रोम पहुंचने पर मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Welcome to Rome, my friend.” यह तस्वीर कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और लाखों लोगों ने इसे पसंद किया।

इधर पीएम मोदी ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि रोम पहुंचने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ रात्रिभोज पर मिलने का अवसर मिला। इसके बाद उन्होंने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का भी दौरा किया। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और भारत-इटली संबंधों को और मजबूत बनाने पर बातचीत जारी रहेगी।

https://x.com/narendramodi/status/2056940727742120025?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2056940727742120025%7Ctwgr%5E52f282410a6869b1146aaf49a7eeb63959218c84%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-25306307762262577151.ampproject.net%2F2605071401000%2Fframe.html

इटली में भारतीय समुदाय ने भी प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। होटल पहुंचने पर लोगों ने तिरंगा लहराकर उनका अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने लोगों से मुलाकात की, हाथ मिलाया और बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिए। इस दौरान भारतीय और इटली के कलाकारों ने कथक, कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और भारतीय शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

इस दौरे के दौरान पीएम मोदी की मुलाकात इटली के राष्ट्रपति सर्गियो मात्रेला से भी होनी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि रोम में भारतीय समुदाय और इटली के कलाकारों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरत झलक पेश की।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Tiffany Trump Taj Mahal Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार करेंगी। उनके दौरे को…

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित परमाणु समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर