IPL 2026, KKR vs DC: दिल्ली ने जीत के साथ ली विदाई, कोलकाता को उसके घर में हराया; केएल राहुल और कुलदीप यादव चमके

IPL 2026, KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स (DL) ने IPL 2026 के अपने आखिरी लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को उसके घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में 40 रन से हरा दिया। रविवार (24 मई) को खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 203 रन बनाए, जिसके जवाब में कोलकाता की पूरी टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई।

के.एल. राहुल की विस्फोटक फिफ्टी

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। अभिषेक पोरेल और के.एल. राहुल ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। पोरेल 22 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन राहुल ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 30 गेंदों पर 60 रन ठोके, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

साहिल पारख ने भी 24 रन का योगदान दिया। इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने तेजी से रन बटोरे। अक्षर ने 25 गेंदों पर 39 रन बनाए, जबकि मिलर ने 19 गेंदों पर 28 रन की उपयोगी पारी खेली। आशुतोष शर्मा 18 रन बनाकर नाबाद लौटे।

कोलकाता की ओर से सौरभ दुबे ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

कुलदीप और एनगिडी ने ढहाई कोलकाता की बल्लेबाजी

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत ठीक रही। फिन एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। फिन एलन 20 रन बनाकर आउट हुए।

रहाणे ने अकेले मोर्चा संभालते हुए 39 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा समर्थन नहीं मिला।

कुलदीप यादव ने मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने कैमरन ग्रीन, अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह को आउट कर कोलकाता की उम्मीदें तोड़ दीं। कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि मिशेल स्टार्क को दो सफलताएं मिलीं।

दोनों टीमों का सीजन खत्म

दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं। दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मैचों में 14 अंक लेकर छठे स्थान पर सीजन समाप्त किया। वहीं तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स 13 अंकों के साथ सातवें नंबर पर रही।

KKR vs DC हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल के बीच अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 16 मुकाबलों में सफलता मिली। दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है।

मौजूदा सीजन में दोनों टीमों की यह दूसरी भिड़ंत थी। इससे पहले 8 मई 2026 को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था।

Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर; 14 टीमें और 57 मैच

ICC ODI World Cup 2027: ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा।…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग