हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य मजदूरों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

रात करीब 2-3 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, कुरारा थाना क्षेत्र में मोरकंदर परसानी से नैथी गांव तक बेतवा नदी पर पुल निर्माण का काम चल रहा था। शुक्रवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच तेज आंधी और बारिश के दौरान पुल की सटरिंग, स्लैब और कोठी अचानक ढह गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज हवाओं और बारिश के कारण निर्माणाधीन ढांचा कमजोर पड़ गया और कुछ ही सेकेंड में पूरा हिस्सा गिर गया।

मलबे में दबे मजदूर, SDRF का रेस्क्यू जारी

एएसपी अरविंद कुमार वर्मा के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि कई मजदूर मलबे में दब गए थे। फिलहाल SDRF और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। जेसीबी मशीनों की मदद से भारी मलबा हटाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका बनी हुई है।

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र निवासी लोकेंद्र निषाद, कुलदीप निषाद, भूरागढ़ निवासी सावंत यादव, सभाजीत, हमीरपुर के ललपुर थाना क्षेत्र के स्वासा खुर्द निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान और अचपुरा निवासी 42 वर्षीय राजेश पाल के रूप में हुई है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और गांवों में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ेंः

14 राज्यों में मौसम हुआ लवली, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट

मजदूर सो रहे थे, संभलने का मौका नहीं मिला

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय कई मजदूर पुल के नीचे और आसपास सो रहे थे। अचानक स्लैब गिरने से उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

निर्माण कार्य और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं थे। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, हमीरपुर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली थी। इसके साथ भारी बारिश भी हुई, जिसके कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे भी गिरने की खबरें सामने आई हैं।

ये भी पढ़ेंः

भारत के खिलाफ खड़ी हो रही बांग्लादेश आर्मी, पाकिस्तान के ISI की बड़ी साजिश आई सामने

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Tiffany Trump Taj Mahal Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार करेंगी। उनके दौरे को…

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

Ghaziabad Murder Case: उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में 17 वर्षीय हिंदू युवक सूर्या चौहान की उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने कथित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर