Lionel Messi Statue: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लेक टाउन इलाके में स्थापित फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी का 70 फीट ऊंचा स्टैच्यू सोमवार को हटा दिया गया। हाल ही में आए तेज तूफान और खराब मौसम के दौरान स्टैच्यू के हिलने की शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया।
लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से स्टैच्यू को उसके आधार से अलग किया। इसके बाद प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से ट्रक पर लादकर दूसरी जगह पहुंचाया गया। अधिकारियों के मुताबिक हटाने की पूरी प्रक्रिया के दौरान स्टैच्यू को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | Lionel Messi statue at VIP road in Lake Town removed after locals complained that the statue was swaying due to the wind. pic.twitter.com/Jyhj0Qya4u
— ANI (@ANI) June 1, 2026
स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद हुई जांच
कुछ दिन पहले इलाके के लोगों ने पुलिस और प्रशासन को शिकायत दी थी कि तेज हवा चलने पर स्टैच्यू डगमगाने लगता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस और पीडब्ल्यूडी ने संयुक्त रूप से इसकी जांच कराई।
जांच के दौरान ठेकेदार ने बताया कि स्टैच्यू की नींव में लगाए गए फाउंडेशन बोल्ट्स में तकनीकी खामी है। उसने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाया गया तो प्रतिमा गिर भी सकती है। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल इसे हटाने का निर्णय लिया।

दिसंबर 2025 में हुआ था उद्घाटन
यह विशाल स्टैच्यू पिछले साल दिसंबर में लगाया गया था। 13 दिसंबर 2025 को लियोनेल मेसी अपने भारत दौरे के दौरान कोलकाता पहुंचे थे, जहां उन्होंने रिमोट कंट्रोल के जरिए इस प्रतिमा का अनावरण किया था।
करीब 70 फीट ऊंची इस प्रतिमा को लोहे और फाइबर से तैयार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे बनाने में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत आई थी और इसे महज 40 दिनों में तैयार किया गया था।
ये भी पढ़ेंः
PM बालेन शाह के बयान पर नेपाल की सफाई, कहा- ‘भारत की जमीन पर कब्जे’ वाले बयान का गलत मतलब निकाला गया
मेसी के दौरे के दौरान हुआ था हंगामा
मेसी अपने साथियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ कोलकाता पहुंचे थे। हालांकि वह सॉल्ट लेक स्टेडियम में कुछ मिनट ही रुके और कड़ी सुरक्षा के बीच लौट गए। इससे कई प्रशंसक नाराज हो गए थे। कुछ फैंस ने स्टेडियम में हंगामा किया, कुर्सियां फेंकीं और मैदान में घुसने की कोशिश भी की थी।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Angry fans threw bottles and chairs from the stands at Kolkata’s Salt Lake Stadium
Star footballer Lionel Messi has left the Salt Lake Stadium in Kolkata.
More details awaited. pic.twitter.com/mcxi6YROyr
— ANI (@ANI) December 13, 2025
अब कहां लगेगा स्टैच्यू?
फिलहाल स्टैच्यू को पीडब्ल्यूडी की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। राज्य सरकार ने अभी तक यह फैसला नहीं किया है कि इसे दोबारा कहां स्थापित किया जाएगा। हालांकि चर्चाएं हैं कि भविष्य में इसे रवींद्र सरोवर या ईको पार्क में लगाया जा सकता है।
ममता बनर्जी की डिजाइन वाली मूर्ति भी हट चुकी
गौरतलब है कि इसी साल 23 मई को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम के बाहर लगी एक अन्य विवादित मूर्ति को भी हटाया गया था। वर्ष 2017 के फीफा अंडर-17 विश्व कप से पहले स्थापित इस मूर्ति का डिजाइन तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तैयार किया था। यह मूर्ति लंबे समय से राजनीतिक विवादों का केंद्र बनी हुई थी।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | The West Bengal government has removed the football-themed sculpture outside the Salt Lake Stadium, which was designed by Former CM Mamata Banerjee. pic.twitter.com/fZ6ZwHzxsY
— ANI (@ANI) May 23, 2026
ये भी पढ़ेंः
ट्रंप का नेतन्याहू पर फूटा गुस्सा, फोन पर बोले- ‘तुम पागल हो गए हो’; कहा- ‘अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते’






