अभिजीत दीपके का ऐलान: 13 जून तक शिक्षामंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में होगा आंदोलन

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। रविवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि यदि 13 जून तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वह स्वयं विभिन्न राज्यों और शहरों में जाकर प्रदर्शन करेंगे।

अभिजीत दीपके ने कहा कि यदि इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो देशभर के छात्र एक बार फिर दिल्ली पहुंचकर शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ेंः

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी का खतरा; एक की मौत, कई इमारतें ढह गईं

गौरतलब है कि CJP ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। संगठन ने विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई थी।

अभिजीत दीपके विशेष रूप से इस आंदोलन में शामिल होने के लिए अमेरिका से भारत आए हैं। रविवार सुबह वह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर पहुंचे, जहां उन्होंने शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में देश की राजनीति हिंदू-मुस्लिम जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द केंद्रित रही है, जबकि युवाओं के सामने रोजगार, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता जैसे वास्तविक मुद्दे मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक बहसों से युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा और सरकार को शिक्षा व रोजगार के मुद्दों पर जवाबदेह होना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः

सीजफायर टूटा! ईरान का इजराइल पर पहला मिसाइल हमला, इजराइल ने तेहरान-तबरीज पर किया पलटवार
Spread the love

Related Posts

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

Jaipur Death Mystery: राजस्थान के जयपुर में 27 वर्षीय महेश मीणा की मौत का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में है। जिस मौत को शुरुआत में अचानक तबीयत बिगड़ने…

Spread the love

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

Jharkhand 44 Recruitment Exams Cancelled: झारखंड में लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर