भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

IND vs AFG ODI: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बारिश के कारण मैच को 25-25 ओवर का कर दिया गया था।

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल (कप्तान) ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 102 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला और पूरी टीम 200 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।

भारत की ओर से वनडे डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। वहीं अर्शदीप सिंह और नितीश कुमार रेड्डी को 2-2 सफलताएं मिलीं।

ये भी पढ़ेंः

भारत-अफगानिस्तान पहली वनडे सीरीज का आगाज आज, कोहली-हार्दिक बाहर; धर्मशाला में बारिश का खतरा

195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 66 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए। उन्होंने पारी को अंत तक संभाले रखा और टीम को जीत दिलाई। के.एल. राहुल 39 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि ईशान किशन  ने 34 रन का योगदान दिया।

भारत के लिए यह जीत कई मायनों में खास रही। एक ओर कप्तान गिल ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली, वहीं डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने गेंदबाजी में प्रभावित किया। दूसरी ओर अफगानिस्तान के लिए गुरबाज का शतक यादगार रहा, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सका।

अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा वनडे 17 जून को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ Lucknow में खेला जाएगा, जहां अफगानिस्तान वापसी की कोशिश करेगा जबकि भारत सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा।

ये भी पढ़ेंः

बारिश के चलते इंडिया-ए की मेहनत पर फिरा पानी, 349 रन बनाने के बाद भी नहीं जीत सकी टीम; अफगानिस्तान-ए ने DLS नियम से 4 रन से जीता मैच
Spread the love

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी