Bihar Police Recruitment Exam: बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा देखने को मिला। परीक्षा देने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन ट्रेनों में भीड़ और पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से कई छात्र नाराज हो गए। देखते ही देखते कुछ अभ्यर्थी रेलवे ट्रैक पर उतर गए और कई ट्रेनों को रोक दिया।
हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने एग्जाम स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ की और पथराव भी किया। इससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रशासन ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पटना के जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. त्यागराजन ने बताया कि देर रात कुछ लोगों के हंगामा करने की सूचना मिली थी। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और शांत करने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोग लगातार विरोध करते रहे।
डीएम के मुताबिक, कुछ प्रदर्शनकारियों ने कई बार ट्रेनों की इमरजेंसी चेन खींची और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की मांग की। हालांकि, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पहले से ही दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। प्रशासन का कहना है कि कुछ लोगों के कारण हालात बिगड़े और अन्य परीक्षार्थियों को भी परेशानी हुई।
पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
प्रशासन के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारी उन अभ्यर्थियों को भी रोक रहे थे जो परीक्षा केंद्रों तक जाना चाहते थे। हालात को नियंत्रित करने और ट्रेनों का संचालन बहाल करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। स्थिति को काबू में करने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई।
पुलिस कार्रवाई के बाद भीड़ को हटाया गया और ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है और अधिकांश अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हो चुके हैं।
#WATCH | Patna, Bihar: Visuals of the vandalised train coach at Patliputra Railway Station following the stone-pelting incident earlier today.
Senior officials are on the spot to assess the situation, and a heavy police deployment remains at the station to maintain law and… pic.twitter.com/fTD19xbpyp
— ANI (@ANI) June 14, 2026
ये भी पढ़ेंः
असम में आधार कार्ड के नियम सख्त: 18 साल से ऊपर वालों को नहीं मिलेगा नया आधार, सरकार बोली- घुसपैठ रोकना मकसद
500 केंद्रों पर हो रही परीक्षा
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए राज्यभर में 500 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4,128 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें 2,417 कक्षपाल (वार्डर), 1,603 मद्य निषेध सिपाही और 108 चलंत दस्ता सिपाही के पद शामिल हैं। इस भर्ती परीक्षा में 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा 17 जून तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी।
दो शिफ्ट में हो रही परीक्षा
सिपाही भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक तथा दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
#WATCH | Patna, Bihar: Updated visuals from Patliputra Railway Station where a stone-pelting incident erupted earlier today.
Senior officials have reached the spot to assess the situation and maintain law and order. Heavy Police force deployed at the station. https://t.co/muIncmKBot pic.twitter.com/WuPTVCpnEG
— ANI (@ANI) June 14, 2026
परीक्षा में सख्त नियम
परीक्षा में नकल और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त नियम लागू किए हैं। अभ्यर्थी अपने साथ पेन नहीं ले जा सकेंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र पर ही पेन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए फोटो पहचान पत्र साथ लाना जरूरी होगा। साथ ही परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अलग-अलग प्रश्नपत्र और OMR शीट
परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए हर शिफ्ट के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट तैयार की गई हैं। प्रश्नपत्र निर्धारित समय पर प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में खोले जाएंगे, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
फिलहाल स्थिति सामान्य
प्रशासन का कहना है कि पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर हुई घटना के बाद हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया है और भर्ती परीक्षा भी तय कार्यक्रम के अनुसार जारी है। हालांकि, परीक्षा के पहले ही दिन स्टेशन पर हुए हंगामे ने रेलवे और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ेंः





