CPI Bengaluru Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में NEET पेपर लीक और CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पोस्टर और छाते लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान अभिनेता प्रकाश राज भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े नजर आए।
Amid tight security, supporters of Cockroach Janta Party (CJP) have gathered at Freedom Park, seeking the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan.
— @rishitaakhanna reports pic.twitter.com/FVBaXrpdY1
— The Hindu (@the_hindu) June 14, 2026
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
इससे पहले हैदराबाद के धरना चौक पर आयोजित प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के गठन या मंत्री बनने के लिए नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः
ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, होर्मुज खोलेगा; अमेरिका देगा तेल प्रतिबंधों में राहत
वांगचुक ने कहा कि देश में ऐसी लोकतांत्रिक व्यवस्था विकसित होनी चाहिए, जहां लोग भय और नफरत से मुक्त होकर अपनी बात रख सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आंदोलन केवल परीक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यवस्था की बुनियाद को मजबूत करने की दिशा में भी आगे बढ़ेगा। हालांकि फिलहाल सबसे बड़ी चिंता परीक्षा प्रणाली और उससे जुड़े विवाद हैं।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके समर्थक पिछले 9 दिनों में देश के 6 शहरों में प्रदर्शन कर चुके हैं। इस अभियान की शुरुआत 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई थी। इसके बाद पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु और हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए।
ये भी पढ़ेंः
फ्रांस के नीस में मोदी-मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक, विला केरीलोस में ली सेल्फी; PM बोले- भारत समाधान देने वाला देश







