“मुझे छोड़ दो… छोड़ दो…” एयरफोर्स अफसर की पत्नी की चीख: रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण का आरोप; 2 गिरफ्तार, मौलाना फरार

Air Force wife rape case Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय वायुसेना के एक अफसर की 24 वर्षीय पत्नी के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक मौलाना अभी फरार बताया जा रहा है।

स्कूल के पुराने परिचित से शुरू हुई साजिश

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे पीड़िता का स्कूल समय का परिचित था। फरवरी 2025 में उसने कथित तौर पर प्लॉट खरीदने के बहाने महिला से संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसाया।

होटल में नशीला पदार्थ देकर रेप का आरोप

FIR के मुताबिक, आरोपी ने महिला को वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसे नशीला जूस पिलाया गया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और उसके साथ रेप किया गया।

आरोप है कि इस दौरान उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए गए, जिन्हें बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किया गया।

ब्लैकमेलिंग और पैसों की वसूली

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने वीडियो के जरिए उसे लगातार धमकाया और कई बार यौन शोषण किया। साथ ही उससे करीब 4 लाख रुपये की वसूली भी की गई।

जबरन धर्मांतरण और ‘कबूल है’ का आरोप

महिला का आरोप है कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और धार्मिक रस्मों के नाम पर कई गतिविधियां कराई गईं।

ये भी पढ़ेंः

NEET री-एग्जाम तक भारत में टेलीग्राम पर रोक: 21 जून को परीक्षा, 22 जून तक ऐप बंद; मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक रहेगा बंद

31 मई को उसे नागपुर के पास कलमेश्वर ले जाया गया, जहां कथित तौर पर मौलाना की मौजूदगी में जबरन “कबूल है” कहलवाया गया और कहा गया कि उसका निकाह अयाज से हो चुका है।

वीडियो में महिला की चीख

एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीड़िता रोते हुए बार-बार “मुझे छोड़ दो… छोड़ दो” कहती नजर आती है, जबकि आरोपी उसका हाथ पकड़े हुए दिखाई देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

पति के लौटने पर खुलासा

पीड़िता के पति, जो भारतीय वायुसेना में तैनात हैं, ड्यूटी से लौटने के बाद पूरी घटना सामने आई। इसके बाद 12 जून को सोनेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला एक मौलाना फरार है।

आरोपियों के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

ये भी पढ़ेंः

देश के प्रमुख ठिकानों पर ड्रोन हमले की आशंका: सरकार अलर्ट मोड पर, एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती तेज
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान JCB की चपेट में आने से 14 साल के छात्र की मौत का मामला राजनीतिक…

Spread the love

Continue reading
‘मुझे अल्लाह के पास जाना है, सरेंडर नहीं करूंगा’… मुठभेड़ से पहले 15 लाख के इनामी लश्कर कमांडर ने कहा- ‘मैं बहुत खुश हूं’, VIDEO वायरल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कमांडर लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। 22 साल का लतीफ कुलगाम के देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद में छिपा हुआ था।…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात