ईरान की अमेरिका को चेतावनी- समझौता टूटा तो अमेरिका होगा जिम्मेदार, हिजबुल्लाह बोला- इजराइली कब्जा मंजूर नहीं!

Iran warns the US: मध्य पूर्व में तनाव कम करने की कोशिशों के बीच ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। ईरान ने साफ कहा है कि यदि हालिया शांति समझौता टूटता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी अमेरिका और ट्रंप प्रशासन की होगी।

अल जजीरा के मुताबिक, यह बयान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार शुक्रवार को फोन पर बातचीत के दौरान दिया है। उन्होंने कहा कि लेबनान समेत पूरे क्षेत्र में युद्ध खत्म कराना अमेरिका की जिम्मेदारी है। अगर किसी भी पक्ष की ओर से समझौते का उल्लंघन होता है, तो वॉशिंगटन जवाबदेह होगा।.

हिजबुल्लाह का दो टूक संदेश

इस बीच, हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने युद्धविराम की खबरों के कुछ घंटे बाद ही कड़ा रुख अपनाया।

बेरूत में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह कभी भी इजराइली कब्जे को स्वीकार नहीं करेगा। संगठन कब्जे वाले क्षेत्रों को मुक्त कराने के अपने लक्ष्य पर कायम रहेगा।

नईम कासिम ने कहा कि हिजबुल्लाह लेबनान के संविधान के दायरे में काम करता है और किसी भी विदेशी दबदबे को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा,

“अगर दुश्मन हमारे खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल करेगा, तो हम भी हथियारों से जवाब देंगे।”

ये भी पढ़ेंः

देशभर में बारिश का कहर: कोलकाता में विमान पर गिरी बिजली, दार्जिलिंग में पुल बहा, मुंबई के नए एयरपोर्ट की छत से टपका पानी

स्विट्जरलैंड में फिर शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ स्विट्जरलैंड रवाना हो चुके हैं। उनका मकसद अमेरिका और ईरान के बीच तकनीकी स्तर की वार्ता को फिर से शुरू करना है।

सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी संभावित बातचीत में शामिल होने के लिए स्विट्जरलैंड पहुंच सकते हैं।

हालांकि, बातचीत कब शुरू होगी, यह अभी साफ नहीं है। वार्ता का अगला दौर शुक्रवार (19 जून) से शुरू होना था, लेकिन लेबनान में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ी हिंसा के कारण इसे अचानक टाल दिया गया।

विटकॉफ और कुशनर ने ही ईरान के साथ शुरुआती समझौता ज्ञापन (MoU) तक पहुंचने वाली बातचीत का नेतृत्व किया था।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप झूठ बोल रहे हैं! ‘न तो मैं कभी गिड़गिड़ाई, न ही इटली कभी झुका…’ मेलोनी ने ट्रंप की अकड़ निकाल दी
Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग